{"_id":"5d79664b8ebc3e93b774e5a7","slug":"imran-s-minister-doesn-t-mind-baldev-seeking-asylum-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलदेव के भारत में शरण मांगने से इमरान के मंत्री को आपत्ति नहीं, कहा- जहां मर्जी रहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बलदेव के भारत में शरण मांगने से इमरान के मंत्री को आपत्ति नहीं, कहा- जहां मर्जी रहें
Thu, 12 Sep 2019 02:55 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:55 AM IST
सार
- शौकत यूसुफजई ने कहा, वे जहां रहना चाहते हैं उन्हें आजादी है
- इस समय पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में रह रहे हैं बलदेव
- यूसफजई ने कहा कि कुमार का पीटीआई से कोई लेना देना नहीं है
विज्ञापन
बलदेव कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंत्री शौकत यूसुफजई ने पूर्व पाक विधायक बलदेव कुमार के भारत में शरण मांगने पर कहा कि वह कहीं भी रहने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा इमरान खान की पार्टी पीटीआई को अपने पूर्व सदस्य बलदेव कुमार के भारत में राजनीतिक शरण मांगने पर कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
बलदेव कुमार (43) अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ पिछले महीने भारत आए थे। वह इस समय पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में रह रहे हैं। यूसफजई ने कहा कि कुमार का पीटीआई से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि उन्हें 2013 से 2018 तक खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक रहे सरदार सोरन सिंह की हत्या में कथित भूमिका के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले बलदेव ने लुधियाना में संवाददाताओं से कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देता है और वहां मुसलमान तक सुरक्षित नहीं हैं। बलदेव कुमार ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान इसलिए छोड़ा क्योंकि अल्पसंख्यकों को वहां उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री शौकत अली यूसफजई ने मीडिया से कहा कि कुमार जहां कहीं भी रहना चाहते हैं, उन्हें इसकी आजादी है।
विज्ञापन