इमरान खान के मंत्री का बेतुका बयान, प्रदूषण के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने अजीबो-गरीब बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने लाहौर में बढ़ते प्रदूषण के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्विटर पर जलवायु परिवर्तन मंत्री के हवाले से कहा कि लाहौर में प्रदूषण का स्तर भारत के खराब पर्यावरण और खेतों में पराली जलाने के बढ़ रहा है।
चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, 'पर्यावरण मंत्री ने कैबिनेट को सूचित किया कि लाहौर में बढ़ता प्रदूषण सीमापार जलाई जाने वाली पराली और भारत की खराब पर्यावरण स्थिति के कारण है। लाहौर शहर की तुलना में वाघा पर प्रदूषण दोगुना है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। गैर-जिम्मेदार यह सरकार एक अभिशाप है।'
For God's sake take some responsibility for yourself har cheez ko utha keh india ke naam pe justify karte karte humari hi saans rukh jaye gi - Karachi pollution levels are no better but then you'll say india is sending swimming pollution to us through the sea https://t.co/4yGSUQwtm5
— Daanika Kamal (@daanistan) October 30, 2019
ट्विटर यूजर ने कहा कुछ जिम्मेदारी लो
मंत्री का यह बेतुका बयान ट्विटर यूजर्स को रास नहीं आया। दानिका कमाल नाम की यूजर ने लिखा, 'भगवान के लिए कुछ जिम्मेदारी खुद भी लीजिए। हर चीज को उठाकर इंडिया के नाम पर जस्टिफाई करते-करते हमारी ही सांस रुक जाएगी। कराची का भी प्रदूषण स्तर खराब है। इसे लेकर आप कहेंगे कि भारत समुद्र के रास्ते हमारे यहां प्रदूषण भेज रहा है।'
एमनेस्टी ने ठहराया पाकिस्तान को दोषी ठहराया
मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बुधवार को शहर में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। संगठन ने कहा कि प्रदूषण की वजह से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में है। संगठन ने बताया कि लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार सुबह 10 बजे 484 पर पहुंच गया था। हवा की गुणवत्ता के खतरनाक स्तर पर है।