{"_id":"5d52b8d98ebc3e6cdb2ea13c","slug":"imran-khan-will-celebrate-pakistan-independence-day-in-pak-occupied-kashmir-instead-of-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर तिलमिलाए पाक का नया ड्रामा, स्वतंत्रता दिवस मनाने पीओके जाएंगे इमरान खान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर पर तिलमिलाए पाक का नया ड्रामा, स्वतंत्रता दिवस मनाने पीओके जाएंगे इमरान खान
Tue, 13 Aug 2019 08:21 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 13 Aug 2019 08:21 PM IST
सार
- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला पाक को नहीं आ रहा रास
- अपने स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान मनाएगा 'कश्मीर एकजुटता दिवस'
- 14 अगस्त 1947 को भारत से अलग होकर अलग देश बना था पाक
- अपने कब्जे वाले कश्मीर को 'आजाद कश्मीर' कहता है पाकिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित राज्य बनाने का फैसला पाकिस्तान को अभी हजम नहीं हो रहा है। इस निर्णय के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एक के बाद एक कई बेसिर पैर के फैसले लिए। इसके बाद भी पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की बेचैनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
ताजा खबरों के अनुसार पाक प्रधानमंत्री इमरान खान इस बार अपना स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) राजधानी इस्लामाबाद के स्थान पर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मनाएंगे। पाक मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार इमरान खान यह स्वतंत्रता दिवस 'आजाद जम्मू और कश्मीर' में मनाएंगे। बता दें कि पाक अपने कब्जे को कश्मीर को 'आजाद जम्मू-कश्मीर' कहता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस दौरान पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ उनके मंत्री भी रहेंगे। इस मौके पर इमरान खान पीओके की विधानसभा भी जाएंगे और अपना संबोधन देंगे। यहां इमरान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इमरान खान पीओके के सचिवालय का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
14 अगस्त को पाक मनाएगा 'कश्मीर एकजुटता दिवस' और 15 को 'काला दिवस'
भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के फैसले के खिलाफ पाक अपने स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त को 'कश्मीर एकजुटता दिवस' और भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को 'काला दिवस' मनाने का एलान पहले ही कर चुका है। पाक सरकार ने 14 अगस्त के लिए एक लोगो भी जारी किया है जिस पर 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' लिखा हुआ है।