इमरान की फिर गीदड़भभकी, दुनिया ने कश्मीर को नजरअंदाज किया तो युद्ध होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़े पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र समेत बड़े देशों से मुंह की खाने के बाद भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खाने ने फिर गीदड़ भभकी दी है कि अगर दुनिया ने कश्मीर को नजरअंदाज किया तो भारत से युद्ध होगा। इमरान ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लेख के जरिए कहा कि अगर कश्मीर में भारत को रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया तो इसका अंजाम पूरी दुनिया को भुगतना होगा।
परमाणु हथियारों से लैस दोनों देश अब युद्ध के कगार पर खड़े हैं। इमरान ने भरत सरकार पर पाक को कंगाल बनाने के लिए साजिश का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत पाक को फाइनेंशियाल एक्शन टास्क फोर्स की काली सूची में डलवाना चाहता है। इमरान ने फिर आरएएस की तुलना हिटलर और मुसोलिनी से की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.