फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan trying to remove General Bajwa by rebellion in the Pakistan army, claims PTI member Aamir Liaquat Hussain

पाकिस्तान में सियासी संकट: इमरान कराना चाहते थे सेना में बगावत?, आरोप- बाजवा को हटाने के लिए एक कोर कमांडर से चल रही थी बात

Wed, 06 Apr 2022 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Apr 2022 09:45 AM IST
सार

आमिर लियाकत हुसैन ने वीडियो मैसेज में कहा कि, एक बार इमरान खान ने मुझसे कहा था कि, मैं बाजवा को हटाने वाला हूं। मैं इसकी गवाही दूंगा, कि तुमने फौज में बगावत कराने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Imran Khan trying to remove General Bajwa by rebellion in the Pakistan army, claims PTI member Aamir Liaquat Hussain
पाक सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा और इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक और आरोप लगा है। उनकी ही पार्टी के सदस्य रहे आमिर लियाकत हुसैन ने आरोप लगाया है कि, इमरान खान पाकिस्तानी सेना में बगावत कराने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक कोर कमांडर को तैयार भी किया था। इमरान खान का मकसद जनरल बाजवा को पद से हटाने का था। 

विज्ञापन


दरअसल, आमिर लियाकत हुसैन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता और संसद के सदस्य थे। लेकिन नेशनल असेंबली भंग होने के बाद उन्होंने इमरान खान से बगावत कर दी। उन्होंने एक वीडियो मैसेज में इमरान खान पर कई आरोप लगाए हैं, साथ ही कहा है कि उनको बहुत कुछ पता है, अगर सब बता दिया तो कयामत आ जाएगी। 
विज्ञापन


मैं गद्दार नहीं था, लेकिन अब खिलाफ हूं 
आमिर लियाकत हुसैन ने वीडियो मैसेज में कहा कि, तुम हमें गद्दार कहते हो, मैनें गद्दारी नहीं की थी। लेकिन अब मैं तुम्हारे खिलाफ वोट दूंगा। एक बार तुमने मुझसे कहा था कि, मैं बाजवा को हटाने वाला हूं। मैं इसकी गवाही दूंगा, कि तुमने फौज में बगावत कराने की कोशिश की थी। जो खत तुम दिखा रहे थे, वो जाली है। लियाकत हुसैन ने कहा कि, इमरान खान ने वो खत लिखवाया था। दरअसल, इमरान खान ने मीडिया के सामने एक खत लहराते हुए कहा था कि, उन्हें हटाने के लिए विदेशी साजिश रची जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई 
इमरान खान के खिलाफ बिना मतदान अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और संसद भंग मामले में आज फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दरअसल, विपक्ष इस नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर के इस कदम को असंवैधानिक बता रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कोर्ट आज इस मामले में अपना फैसला भी सुना सकता है। कोर्ट ने कहा है कि, इस मामले में वह एक तार्किक फैसला सुनाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed