फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan to meet Taliban for peace establishment In Afghanistan

अमेरिका में इमरान ने छेड़ा 'शांति राग', अफगानिस्तान में अमन के लिए तालिबान से करेंगे मुलाकात

Wed, 24 Jul 2019 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan to meet Taliban for peace establishment In Afghanistan
इमरान खान, प्रधानमंत्री पाकिस्तान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए तालिबान से बात करने का एलान किया है। अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान इमरान ने कहा कि अफगानिस्तान में करीब दो दशक से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए तालिबान से मुलाकात करेंगे।  

विज्ञापन


मंगलवार को इमरान ने कहा कि मैंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से भी मुलाकात की है। स्वदेश पहुंचने के बाद तालिबान ने मुलाकात करूंगा, साथ ही सरकार के साथ बातचीत करने के लिए राजी करने का प्रयास भी करूंगा।
विज्ञापन


यूएस इंस्टीट्यूट फॉर पीस में इमरान खान ने कहा कि आम चुनाव में मिली जीत के बाद तालिबान ने उनसे संपर्क किया था। लेकिन काबुल पक्ष में न होने के की वजह से मुलाकात नहीं हई। तालिबानों के संपर्क करने के पीछे वजह बताते हुए खान बोले कि वह मुझ पर विश्वास करते हैं। क्योंकि मैंने हमेशा कहा है कि अफगानिस्तान में युद्ध का कोई सैन्य समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान ने अफगानिस्तान में सिंतबर में होने राष्ट्रपति पद के चुनाव में तालिबान के भाग लेने की भी वकालत की। इमरान ने कहा कि हमारा मानना है कि अगर हम साथ मिलकर काम करें तो अफगानिस्तान में शांति स्थापना की संभावनाएं अधिक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed