फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan to America for help of Pakistan

मदद के लिए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली अमेरिकी यात्रा पर रवाना

Sat, 20 Jul 2019 06:44 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 20 Jul 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan to America for help of Pakistan
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करके उन द्विपक्षीय संबंधों को ‘तरोताजा’ करेंगे जो अमेरिका द्वारा इस्लामाबाद की सार्वजनिक आलोचना, सैन्य मदद को रद्द करने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में और अधिक सहयोग की मांग को लेकर खासे प्रभावित हुये हैं। प्रधानमंत्री खान का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जबकि यह माना जा रहा है कि अमेरिका और अफगान तालिबान के मध्य बातचीत एक निर्णायक दौर में पहुंच गई है।

विज्ञापन


ट्रंप के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि पाकिस्तान ने हमें झूठ और छल के अलावा कुछ भी नहीं दिया है और आतंकवादियों के समर्थन के चलते उसकी सहायता को भी टाल दिया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री खान, ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद भी होंगे। वह ट्रंप के साथ विस्तृत वार्ता के लिए सोमवार को व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे और 23 जुलाई को लौटने से पहले स्पीकर नैंसी पेलोसी से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed