फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan special jet returns to New York after developing a technical fault

पाक लौटते वक्त इमरान के विमान में आई तकनीकी खराबी, न्यूयॉर्क में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 28 Sep 2019 12:57 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Sep 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan special jet returns to New York after developing a technical fault
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ले जा रहे विमान में शुक्रवार रात को तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद उसकी न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। खान ने न्यूयॉर्क के केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के विशेष विमान से उड़ान भरी थी। मगर तकनीकी खामी के कारण कुछ घंटों बाद ही विमान हवाई अड्डे पर वापस लौट गया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत मलीहा लोधी जो पहले प्रधानमंत्री खान को हवाई अड्डे पर छोड़ने के लिए आई थीं, वह उनके विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने पर वापस लौटीं। खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हवाई अड्डे पर कुछ देर इंतजार किया जबकि तकनीशियन खामी को दूर करने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसके बाद लोधी प्रधानमंत्री को वापस रुजवेल्ट होटल लेकर पहुंची जहां वह अपनी सात दिनों की यात्रा के दौरान रह रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि यदि विमान में आई खराबी को जल्द ठीक नहीं किया जाता है तो प्रधानमंत्री कमर्शियल फ्लाइट के जरिए वापस पाकिस्तान जाएंगे। देश पहुंचने के बाद वह भूकंप ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे और प्रभावित परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को खान ने संयुक्त राष्ट्र सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कश्मीर राग अलापा। इमरान ने भारत पर शिमला समझौते और भारतीय संविधान के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। खान ने कहा कि मोदी सरकार ने गैरकानूनी तरीके से कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किया। 80 लाख लोगों को जबरन कर्फ्यू लगाकर घरों में कैद किया गया है। हजारों युवा गायब हैं। लोग जानवरों से बदतर हालात में हैं। घाटी से कर्फ्यू हटने पर खून खराबा होगा। कश्मीरी ज्यादा कट्टर होंगे। पुलवामा जैसे हमले होंगे और भारत हम पर दोष मढ़ेगा।


इमरान ने कश्मीर को इस्लाम से जोड़ते हुए कहा, वहां जो हो रहा है, वह मुस्लिमों को हथियार उठाने के लिए उकसाने वाला है। भारत के 18 करोड़ मुस्लिम कश्मीर के चलते कट्टरता की ओर बढ़ेंगे। दुनिया के 1.3 अरब मुस्लिम भी देख रहे हैं। अगर किसी समुदाय के लोगों को ऐसे बंधक बनाकर रखा जाएगा तो बाकी लोगों पर क्या असर होगा। वे हथियार उठाएंगे और ऐसा इस्लाम की वजह से नहीं, बल्कि मुस्लिमों पर अन्याय के कारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed