फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan said on Mission Shakti, Pak is against militarization of outer space

भारत के 'मिशन शक्ति' से पाक में खलबली, इमरान ने कहा- अंतरिक्ष सैन्यीकरण के खिलाफ पाकिस्तान

Wed, 27 Mar 2019 08:37 PM IST
यशवीर सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan said on Mission Shakti, Pak is against militarization of outer space
इमरान खान (फाइल फोटो)

सैटेलाइट को मार गिराने वाली मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारत ऐसी क्षमता रखने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। भारत की इस सफलता के बाद पाकिस्तान ने कहा है कि भारत काल्पनिक दुश्मन ढूंढ रहा है। पाक विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के खिलाफ है। 

विज्ञापन


अब जब भारत अंतरिक्ष से निकलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने स्पेनिश लेखक मिगुएल डे सर्वांट्स की लिखी किताब के नायक डॉन क्विक्जोट का हवाला दिया है, जो काल्पनिक दुश्मनों से लड़ाई करता है। 
विज्ञापन


वक्तव्य में पाकिस्तान ने अंतरिक्ष को मानव जाति की साझा विरासत बताया है और कहा कि अंतरिक्ष के सैन्यीकरण के लिए किसी भी देश या मनुष्य को प्रयास नहीं करने चाहिए। पाक ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र के बाहरी अंतरिक्ष में हथियारों की रोकथाम के प्रस्ताव का मजबूत समर्थक है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने उन देशों का आह्वान किया, जो बाहरी अंतरिक्ष से संबंधित सैन्य खतरों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उपकरणों के विकास की दिशा में काम करने के लिए दूसरों द्वारा समान क्षमताओं के प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने मिशन शक्ति को लेकर पहले ही कहा है कि भारत का बाहरी अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारा हमेशा से यही मानना है कि अंतरिक्ष का इस्तेमाल केवल शांति संबंधित कार्यों के लिए होना चाहिए। हम बाहरी अंतरिक्ष के हथियारकरण के खिलाफ हैं और अंतरिक्ष आधारित संपत्तियों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed