{"_id":"5fc40b55176c50517b4c4d95","slug":"imran-khan-said-no-pressure-from-pakistans-army-in-countrys-politics-and-foreign-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की राजनीति व विदेश नीति में पाकिस्तान की सेना का कोई दबाव नहीं: इमरान खान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
देश की राजनीति व विदेश नीति में पाकिस्तान की सेना का कोई दबाव नहीं: इमरान खान
Mon, 30 Nov 2020 02:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की राजनीति और सरकार में सेना के दखल को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इमरान ने कहा, पाकिस्तान की राजनीति, सरकार और विदेश नीति बनाने में सेना का कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन
इमरान ने कहा कि पाकिस्तान की विदेश नीति पाकिस्तान तहरीक ए-इंसाफ पार्टी के घोषणापत्र के ईद-गिर्द है। उन्होंने कहा, सेना ने मुझे ऐसा कुछ भी करने के लिए विवश नहीं किया जो मैं नहीं करना चाहता हूं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर सेना मुझपर दबाव डालती तो मैं उसका विरोध करता है।
विज्ञापन
आज जो भी विदेश नीति लागू है कि पार्टी के घोषणापत्र के अनुरूप है। इसमें पाकिस्तानी सेना का कोई हाथ नहीं है। हमारे ऊपर मुस्लिम देशों के खिलाफ खड़े होने का दबाव था, लेकिन हमने स्पष्ट कह दिया कि हम सामान्य रहेंगे और मुस्लिम देशों को एकजुट करने की दिशा में काम करेंगे।
विज्ञापन
इमरान खान सेलेक्टेड प्रधानमंत्री हैं
पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के बैनर तले इमरान खान के खिलाफ चार रैलियां हो चुकी हैं। विपक्ष का आरोप है कि पाकिस्तान की राजनीति और विदेश नीति में सेना का दखल बढ़ रहा है। विपक्ष की कहना है कि इमरान सरकार के जाना जरूरी है। आरोप है कि वर्ष 2018 में इमरान इलेक्टेड नहीं देश के सेलेक्टेड प्रधानमंत्री जिसमें पाकिस्तानी सेना की अहम भूमिका था। सेलेक्टेड पीएम पर इमरान का कहना है कि ये आलोचना समझ से परे है।