{"_id":"6701164ff69207946c0bef30","slug":"imran-khan-s-party-leader-invites-eam-jaishankar-to-join-protest-against-pak-govt-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: एस. जयशंकर को PTI नेता ने दिया न्योता, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: एस. जयशंकर को PTI नेता ने दिया न्योता, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील
Sat, 05 Oct 2024 04:04 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:04 PM IST
सार
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 15-16 अक्तूबर को पाकिस्तान का दौरा करेंगे, जहां वे एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वहीं इस दौरे को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक नेता ने उन्हें देश की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
एस. जयशंकर, विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को देश की सरकार के खिलाफ इस्लामाबाद में होने वाले उसके प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया है। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री 15-16 अक्तूबर को एससीओ समिट में शामिल होने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे।
खैबर पख्तूनख्वा सीएम के सूचना सलाहकार ने दिया न्योता
बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ ने शुक्रवार को एक स्थानीय समाचार चैनल के एक कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री जयशंकर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। एक सवाल के जवाब में सैफ ने कहा, पीटीआई भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर को आमंत्रित करेगी कि वे आएं और हमारी पार्टी के विरोध में शामिल हों और हमारे लोगों से बात करें और देखें कि पाकिस्तान एक मजबूत लोकतंत्र है जहां हर किसी को विरोध करने का अधिकार है।
इमरान खान की रिहाई समेत कई मुद्दों को लेकर PTI का प्रदर्शन
उन्होंने आगे ये कहा कि विदेशी प्रतिनिधि भी उनकी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखकर खुश होंगे। बता दें कि देश में पीटीआई विरोध प्रदर्शन कर रही है, उसका दावा है कि सरकार को संविधान का पालन करना चाहिए और न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जोर देना चाहिए। पीटीआई इमरान खान की रिहाई की भी मांग कर रही है, जिन्हें एक साल से अधिक समय से जेल में रखा गया है। इमरान खान 5 अगस्त, 2023 को अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात
बता दें कि शनिवार को, डी-चौक पर इमरान खान की तरफ से बुलाए गए विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना के जवानों को तैनात किया गया था। आगामी एससीओ के लिए कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना 5-17 अक्टूबर तक शहर में रहेगी। अधिकारियों ने पीटीआई को इस्लामाबाद में प्रवेश करने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं, शहर की ओर जाने वाले सभी राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया है और मोबाइल फोन सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन