{"_id":"5dcdb3e38ebc3e5504063b4d","slug":"imran-khan-on-financial-crisis-in-pakistan-in-this-condition-we-will-never-be-able-to-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान इमरान ने कहा, यही हाल रहा तो हम कभी तरक्की नहीं कर पाएंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्थिक तंगी से परेशान इमरान ने कहा, यही हाल रहा तो हम कभी तरक्की नहीं कर पाएंगे
Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि जिस तरह से मौजूदा हालत में देश चलाया जा रहा है, उससे तो यही लगता है कि पाकिस्तान कभी तरक्की नहीं कर पाएगा। पाकिस्तान में टैक्स जमा करना हमेशा से एक बड़ी समस्या रहा है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद लोग कर चुकाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
इमरान खान ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि अगर कर राजस्व बढ़ाने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो देश को गंभीर आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पीएम इमरान खान ने एफबीआर के शीर्ष नेतृत्व को पाकिस्तान रेवेन्यू अथॉरिटी में तब्दील करने की योजना को लेकर भरोसे में लिया और कहा कि बिना उनके परामर्श के कोई एक्शन प्लान लागू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के पास जनता पर खर्च करने के लिए पैसे ही नहीं है क्योंकि उसे विरासत में ही राजस्व घाटा मिला था। इमरान खान ने एफबीआर के अधिकारियों को कारोबारी समुदाय में भरोसा जगाने के लिए और टैक्स मशीनरी को लेकर उनका डर दूर करने संबंधी कदम उठाने का निर्देश दिया।