फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan governments decision, Pakistan will send 150 rare eagles to Saudi Arabia and UAE

इमरान सरकार का 'क्रूर' फैसला, सऊदी अरब और यूएई को खुश करने 150 दुर्लभ बाज भेजेगा पाकिस्तान

Wed, 25 Nov 2020 09:13 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 25 Nov 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan governments decision, Pakistan will send 150 rare eagles to Saudi Arabia and UAE
eagle - सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात के वाइस प्रेसीडेंट और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मक्तूम को 150 दुर्लभ बाज 'निर्यात' करने की अनुमति दे दी है। दुनिया भर के जीव विशेषज्ञों ने इसे क्रूर फैसला बताते हुए इमरान सरकार की कड़ी आलोचना की है। दरअसल बाज के जरिए यूएई के शासक दुर्लभ हुबारा पक्षियों का शिकार करते हैं। हुबारा पक्षी का मांस शक्तिवर्धक माना जाता है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि दरअसल, सऊदी अरब और यूएई दोनों ने पाकिस्तान की गर्दन को दबोचना शुरू कर दिया है और दुबई के शासक को अय्याशी के लिए इमरान सरकार उन्हें बाज भेजने जा रही है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान से यूएई को 150 बाज 'निर्यात' करने के लिए इमरान खान सरकार की ओर से विशेष अनुमति दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह अनुमति विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई और इसे यूएई के दूतावास को बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाज की मदद से करते हैं हुबारा का शिकार
बता दें कि इन दुर्लभ बाज की मदद से अरब देशों के शिकारी हुबारा पक्षियों का शिकार करते हैं। इमरान सरकार ने यह अनुमति ऐसे समय पर दी है जब सऊदी अरब ने पाकिस्तान से अपने बकाया 2 अरब डॉलर वापस मांगे हैं, वहीं यूएई ने पाकिस्तानियों को वीजा देने पर प्रतिबंध लगाया है। बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक यूएई में रहते हैं और पैसा भेजते हैं। बाज पक्षी संरक्षित जीव है और इसका निर्यात प्रतिबंधित है लेकिन पाक की इमरान सरकार ने अपने देश की डूबती नैया को पार लगाने के लिए अब इन बेजुबानों की बलि दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed