फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan got Relief from lahore high court stopped police to take action asked to return without arrest

Imran Khan: इमरान को कोर्ट से राहत, पुलिस को जमान पार्क में कार्रवाई से रोका; बिना गिरफ्तारी वापस आने को कहा

Wed, 15 Mar 2023 04:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Mar 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan got Relief from lahore high court stopped police to take action asked to return without arrest
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष (पीटीआई) समर्थकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच दिन भर चली नोकझोंक के कुछ घंटे बाद लाहौर उच्च न्यायालय ने जमान पार्क में कल सुबह 10 बजे तक पुलिस कार्रवाई रोक दी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पुलिस को फिलहाल इमरान को गिरफ्तार किए बिना ही पीछे हटने को कहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: इमरान की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात, अब तक क्यों नहीं हुए अरेस्ट, आगे क्या होगा?
विज्ञापन


इससे पहले लाहौर में इमरान खान के आवास के बाहर बख्तरबंद पुलिस वाहन पहुंचे थे। इस्लामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। इमरान खान के आवास के बाहर पीटीआई कार्यकर्ता जमा होने लगे थे। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pakistan: इमरान खान का नवाज शरीफ पर जोरदार हमला, कहा- मुझे जेल में डालना 'लंदन प्लान' का हिस्सा

दरअसल, इमरान खान की गिरफ्तारी सरकार के लिए नाक का सवाल बन गई है। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए बल प्रयोग करने से भी गुरेज नहीं कर रही है। मंगलवार शाम में पाकिस्तान पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो इमरान के समर्थकों और पुलिस में भिड़ंत हो गई। हालांकि, पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बुधवार सुबह छह बजे से फिर से इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई है। पुलिस, इमरान समर्थकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इमरान समर्थकों की तरफ से पुलिस पर पथराव किया गया।

झड़प में हुए कई घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने इमरान खान के लाहौर स्थित घर को घेर लिया है। बता दें कि तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है और काफी कोशिशों के बाद भी इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यही वजह है कि अब पाकिस्तान पुलिस बल प्रयोग कर रही है। पुलिस और इमरान समर्थकों में जारी झड़प में दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की खबर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed