{"_id":"5d8fff5d8ebc3e013c6cbaed","slug":"imran-khan-departs-for-pakistan-on-commercial-aircraft-after-hours-long-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान को सऊदी से मिले विमान में आई तकनीकी खराबी, घंटों इंतजार कर कमर्शियल फ्लाइट से लौटे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान को सऊदी से मिले विमान में आई तकनीकी खराबी, घंटों इंतजार कर कमर्शियल फ्लाइट से लौटे
Sun, 29 Sep 2019 06:20 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार एक व्यावसायिक विमान से पाकिस्तान के लिए वापस लौटे। सऊदी सरकार द्वारा दिए गए विशेष जेट विमान में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से इमरान को घंटों इंतजार करने के बाद कमर्शियल फ्लाइट से पाकिस्तान के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि इमरान खान ने शुक्रवार की शाम को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा दिए गए विशेष विमान से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही कुछ तकनीकी दिक्कत आने की वजह से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान को ले जा रहे विमान में शुक्रवार रात को तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद उसकी न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। पाक की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत मलीहा लोधी भी खान के साथ थीं।
विज्ञापन