फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan departs for Pakistan on commercial aircraft after hours long delay

इमरान को सऊदी से मिले विमान में आई तकनीकी खराबी, घंटों इंतजार कर कमर्शियल फ्लाइट से लौटे

Sun, 29 Sep 2019 06:20 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Sep 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan departs for Pakistan on commercial aircraft after hours long delay
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार एक व्यावसायिक विमान से पाकिस्तान के लिए वापस लौटे। सऊदी सरकार द्वारा दिए गए विशेष जेट विमान में न्यूयॉर्क एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से इमरान को घंटों इंतजार करने के बाद कमर्शियल फ्लाइट से पाकिस्तान के लिए रवाना होना पड़ा। 

विज्ञापन


बता दें कि इमरान खान ने शुक्रवार की शाम को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा दिए गए विशेष विमान से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही कुछ तकनीकी दिक्कत आने की वजह से वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान को ले जा रहे विमान में शुक्रवार रात को तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद उसकी न्यूयॉर्क में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। पाक की संयुक्त राष्ट्र में राजदूत मलीहा लोधी भी खान के साथ थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed