फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan dares Nawaz Sharif for a contest at 'whatever constituency' the latter chooses

Paksitan: 'जिस भी सीट को चुनेंगे नवाज शरीफ, वहीं से लड़ूंगा चुनाव', इमरान खान की PML-N सुप्रीमो को चुनौती

Wed, 25 Oct 2023 06:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Oct 2023 06:26 PM IST
सार

Paksitan: इमरान खान ने कहा, नवाज शरीफ जिस भी सीट को चुनेंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मैं उस निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार अभियान भी नहीं चलाऊंगा। मैं आपको पाकिस्तानी लोगों की भावनाओं के बारे में बताऊंगा।

विज्ञापन
Imran Khan dares Nawaz Sharif for a contest at 'whatever constituency' the latter chooses
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने नवाज शरीफ को चुनौती देते हुए कहा है कि पीएमएल-एन सुप्रीमो जिस भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, उनके खिलाफ वहां से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इमरान खान की ओर से यह चुनौती उनके एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दी गई है। 
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री गोपनीय राजनयिक केबल (साइफर) मामले में अगस्त की शुरुआत से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और यह वीडियो उनकी गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ हाल ही में वापस पाकिस्तान लौट आए हैं। वीडियो में खान कह रहे हैं, नवाज शरीफ इंतजार कर रहे हैं कि जब मुझे जेल भेज दिया जाए और पीटीआई का सफाया हो जाए तो वह पाकिस्तान लौट आएं। नवाज एंड कंपनी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी मामले पहले ही बंद किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

नवाज 21 अक्तूबर को वतन वापस लौटे थे। इमरान ने कहा, 'नवाज चुनाव में जाने से पहले समान मौका चाहते हैं। नवाज जिस भी सीट को चुनेंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा। और मैं उन्हें आश्वस्त करता हूं कि मैं उस निर्वाचन क्षेत्र में अभियान भी नहीं चलाऊंगा। मैं आपको पाकिस्तानी लोगों की भावनाओं के बारे में बताऊंगा। यह देश बदल गया है क्योंकि इसके लोग ऐसे लोगों को कभी वोट नहीं देंगे। सोशल मीडिया ने लोगों को बदल दिया है। वे दिन गए जब जिन्हें (सैन्य) प्रतिष्ठान का संरक्षण प्राप्त था, वे चुने जाते थे।'

उनकी पार्टी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि इमरान खान ने पहले ही कई मौकों पर 'लंदन प्लान' के बारे में देश को बताया था। पीटीआई ने कहा कि भगोड़े नवाज शरीफ की वपसी योजना की उम्मीद के मुताबिक सामने आ रही है। सार्वजनिक धन के इस्तेमाल से राज्य प्रोटोकॉल, सार्वजनिक संसाधन और एक दोषी को सुविधा प्रदान करने से जनताकी राय प्रभावित नहीं हो सकती है, जो तत्काल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से कम कुछ भी नहीं चाहते हैं। 

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने घोषणा की है कि आम चुनाव जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। हालांकि, इसने किसी विशिष्ट तिथि की घोषणा नहीं की गई है। बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने आरोप लगाया कि नवाज जिन मामलों का सामना कर रहे हैं, उन सभी मामलों में अदालत से क्लीन चिट मिलने के बाद ईसीपी चुनाव की तारीख देगी। पीपीपी और पीटीआई दोनों ने नवाज को सैन्य प्रतिष्ठान का 'नया लाडला' कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed