Pakistan: ‘जेल में रहकर देश में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे इमरान’, पीएम शहबाज के सलाहकार सनाउल्लाह का दावा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इमरान खान, जेल के भीतर से पाकिस्तान में अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल की सजा काट रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार ने दावा किया है कि इमरान खान ने पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल मचाने के लिए जेल के भीतर रहकर योजना तैयार की है। पूर्व गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी को अदालत ने अदियाला जेल में राजनीतिक बैठकें करने की अनुमति नहीं दी है। आपको बता दें कि इमरान खान के खिलाफ 200 से अधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें से कुछ में वे दोषी पाए गए हैं। इमरान बीते वर्ष से जेल में कैद हैं।
राणा सनाउल्लाह ने किया दावा
सनाउल्लाह का कहना है कि पीटीआई के संस्थापक, पाकिस्तान में उथल-पुथल मचाने के लिए जेल के भीतर योजना नहीं बना सकते। सनाउल्लाह के अनुसार इस बात के सबूत मिले कि कारागार के भीतर इस तरह की योजना तैयार की गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास इस मामले से जुड़े कोई ऑडियो और वीडियो नहीं हैं। लेकिन, जेलकर्मियों के पास इस बात के सबूत हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले पीटीआई के नेताओं ने दावा किया था कि अदियाला जेल में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। नेताओं कहा था कि जेल के बाहर कुछ घंटे इंतजार करने के बाद भी उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद पीएम शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार का बयान सामने आया है।
पीटीआई को मोहर्रम में रैली आयोजित करने की अनुमित नहीं
पीटीआई द्वारा मोहर्रम के मौके पर इस्लामाबाद में एक रैली का आयोजित करने की बात कही गई थी। पार्टी ने इसके लिए इस्लामाबाद के डिप्टी कमिश्नर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल कर लिया था। इस्लामाबाद प्रशासन ने शुक्रवार को एनओसी को रद्द कर दिया था। इस दौरान कहा गया था कि सुरक्षा कारणों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। इसे लेकर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नता ने कहा कि पीटीआई का यह फैसला ठीक नहीं था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा को देखते हुए पीटीआई को रैली आयोजित करने की इजाजत नहीं दी है। उधर इमरान खान की पार्टी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दाखिल की है। याचिका में इस्लामाबाद प्रशासन और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।