फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan claims For victory in general Election amid counting votes in Pakistan

Pakistan Election: मतगणना के बीच इमरान खान ने किया जीत का दावा, कहा- लोगों ने हमारे पक्ष में की एकतरफा वोटिंग

Fri, 09 Feb 2024 02:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 02:31 AM IST
सार

मतगणना के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने प्रतिक्रिया दी है। पीटीआई ने सोशल मीडिया पर कहा- फासिस्ट सरकार ने लोगों को मतदान से रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, इसके बावजूद अवाम ने हौसले और साहस से भारी वोटिंग की। उसने जुल्म करने वाली ताकतों को नकार दिया है।

विज्ञापन
Imran Khan claims For victory in general Election amid counting votes in Pakistan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में मतगणना जारी है। इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने दावा किया है कि लोगों ने बड़ी संख्या में उनके पक्ष में मतदान किया है। इस बार भी उनकी जीत होगी। गौरतलब है कि खान फिलहाल जेल में हैं। चुनाव आयोग ने उनके सभी नामांकनों को खारिज कर दिया था, जिस वजह से आम चुनावों में वे खड़े नहीं हो सके।  

विज्ञापन

इमरान ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें जनादेश मिलेगा। उन्होंने अपनी जीत पर विश्वास जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हमें कमजोर करने के लिए अपनाए गए तमाम तरीकों के बावजूद, लोगों ने हमारा साथ दिया। हमने बार-बार कहा है, जिसका समय आ जाता है, उसे विश्व की कोई भी शक्ति नहीं हरा सकती है। इमरान ने मतगणना के रुझानों की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि पीटीआई समर्थक उम्मीदवार 125 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, पीएमएलएन महज 44 सीटों पर आगे है। पीपीपी 28 सीटों पर तो एमक्यूएम नौ सीटों पर आगे चल रही है (रात नौ बजे के अनुसार)।

विज्ञापन

पीटीआई ने कहा- ये इमरान खान की जीत
मतगणना के दौरान इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने प्रतिक्रिया दी है। पीटीआई ने सोशल मीडिया पर कहा- फासिस्ट सरकार ने लोगों को मतदान से रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, इसके बावजूद अवाम ने हौसले और साहस से भारी वोटिंग की। उसने जुल्म करने वाली ताकतों को नकार दिया है। ये इमरान खान, पीटीआई और पाकिस्तान की बड़ी जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में आम चुनाव की जानकारी के लिए एक पोर्टल लॉन्च
चुनाव आयोग और पाकिस्तान की अंतरिम सरकार के मुताबिक पूरे देश में तमाम चुनौतियों के बीच 26 करोड़ बैलेट पेपरों का वितरण पूरा हो चुका है। चुनावी ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया पूरी कराने का आदेश दिया गया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर वे ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अंतरिम सरकार के सूचना मंत्री ने बताया कि चुनाव की जानकारी के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इससे हर जगह चुनाव की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed