{"_id":"5dd875528ebc3e54cd44c3a5","slug":"imran-khan-blames-last-governments-for-increasing-inflation-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में महंगाई के लिए इमरान खान ने पिछली सरकारों को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में महंगाई के लिए इमरान खान ने पिछली सरकारों को ठहराया जिम्मेदार
Sat, 23 Nov 2019 06:00 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान में महंगाई के ताजा हालात पिछली सरकारों की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से हैं और नकदी संकट से जूझ रहा देश जल्दी ही इस समस्या से उबर जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब प्रांत में अपने गृहनगर मियांवाली में खान ने कहा कि उनकी सरकार को कम विदेशी मुद्रा भंडार, वित्तीय और चालू खाता घाटा सहित तमाम आर्थिक समस्याएं विरासत में मिली हैं। उन्होंने कहा, अगस्त 2018 में जब तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार सत्ता में आई तब पाक की अर्थव्यवस्था खराब हालत में थी।
विज्ञापन
खान ने कहा कि पिछली सरकार आरक्षित डॉलर खर्च का इस्तेमाल पाकिस्तानी रुपये को स्थिर रखने के लिए करती थी लेकिन उनकी सरकार जब सत्ता में आई तो पर्याप्त विदेश मुद्रा भंडार नहीं था। खान ने कहा कि इसी वजह से पाकिस्तानी रुपये का डॉलर के मुकाबले 35 फीसदी अवमूल्यन हुआ और महंगाई बढ़ी।
विज्ञापन
खान ने कहा कि अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर है और सरकार की ओर से उठाए गए कदम का असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रुपये की कीमत स्थिर हुई है और चार साल में पहली बार चालू खाता घाटे में कमी आई है।