फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan: Big relief to Imran Khan, will not be arrested till June 2; Lahore's ATC's decision

Imran Khan: इमरान खान को राहत, दो जून तक नहीं किया जा सकेगा गिरफ्तार; लाहौर की आतंक निरोधी कोर्ट का फैसला

Fri, 19 May 2023 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 May 2023 02:22 PM IST
सार

पत्रकारों को अदालत में संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि उन्होंने पिछले 35 वर्षों में ऐसी कार्रवाई कभी नहीं देखी। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने यह भी कहा कि वह आखिरी गेंद तक लड़ेगे। 
 

विज्ञापन
Imran Khan: Big relief to Imran Khan, will not be arrested till June 2; Lahore's ATC's decision
Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राहत देते हुए वहां की आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी से पहले जमानत को मंजूरी दे दी है। अदालत ने इमरान को दो जून तक की राहत दी है। साथ ही 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख को जांच के दौरान सहयोग देने का भी आदेश दिया है। 
विज्ञापन


खान के खिलाफ दर्ज मामलों में एक लाहौर में कोर कमांडर हाउस पर हमला करने का मामला भी शामिल है। पत्रकारों को अदालत में संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि उन्होंने पिछले 35 वर्षों में ऐसी कार्रवाई कभी नहीं देखी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- "ऐसा लग रहा है जैसे सभी नागरिक स्वतंत्रताएं और मौलिक अधिकार खत्म हो गए हैं, अब केवल अदालतें मानवाधिकारों की रक्षा कर रही हैं।" 

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने यह भी कहा कि वह आखिरी गेंद तक लड़ेगे। 

अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रेंजर्स ने आईएचसी परिसर में खान को नौ मई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में आशांति फैल गई थी। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार प्रदर्शनकारियों ने रावलपिंडी में स्थित सेना के हेडक्वार्टर में धावा बोल दिया और लाहौर में एक कोर कमांडर के घर में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिंसा ने पुलिस ने मरने वालों की संख्या 10 बताई ती, जबकि इमरान खान की पार्टी ने 40 लोगों के मरने का दावा किया। उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए गोलीबारी में उनके पार्टी के समर्थकों की भी मौत हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed