{"_id":"5cd6491fbdec220770316a14","slug":"imran-khan-appealed-people-to-be-patient-among-the-rising-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार से परेशान पाकिस्तान, पीएम इमरान ने की लोगों से धीरज रखने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महंगाई की मार से परेशान पाकिस्तान, पीएम इमरान ने की लोगों से धीरज रखने की अपील
Sat, 11 May 2019 09:31 AM IST
Shilpa Thakur
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 11 May 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया कि देश के लोग बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं। उन्होंने कर्ज में डूबी अर्थव्यवस्था के उबरने तक लोगों से 'मजबूत बने रहने' की अपील की है।
विज्ञापन
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही है कि खान की सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज प्राप्त करने के करीब है।
विज्ञापन
रावलपिंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खान ने कहा, 'यह पूरी तरह सही है कि हमारे लोग कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बिजली महंगी है। गैस महंगी है।' उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता हूं कि महंगाई बढ़ रही है।'
विज्ञापन