{"_id":"6182c7f26c2e1126bc2520a4","slug":"imran-khan-announces-120-billion-rupees-subsidy-package-calling-it-biggest-program-in-history-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान ने किया 120 अरब के राहत पैकेज का एलान, कहा- देश के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान ने किया 120 अरब के राहत पैकेज का एलान, कहा- देश के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यक्रम
Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
सार
महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को 120 अरब रुपये के एक राहत पैकेज की घोषणा की और इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया। हालांकि, पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था वाला पाकिस्तान इस पैकेज के लिए पैसा कहां से लाएगा, यह इमरान ने नहीं बताया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को गरीब परिवारों के लिए एक राहत पैकेज का एलान किया। 120 अरब रुपये के इस पैकेज के तहत दैनिक उपयोग वाली तीन वस्तुएं कम कीमत पर खरीदी जा सकेंगी। इमरान खान ने इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज बताया है। हालांकि, इमरान खान ने यह नहीं बताया है कि वह इस पैकेज के लिए पैसा कहां से लाएंगे।
विज्ञापन
इमरान खान ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में इस पैकेज का एलान किया। इसके तहत पात्र परिवार घी, आटा और दाल अगले छह महीने के लिए 30 फीसदी कम कीमत पर खरीद सकेंगे। इमरान खान ने इसे लेकर कहा कि यह सब्सिडी पैकेज 260 अरब रुपये के अहसास कार्यक्रम से अलग है, जो पहले ही 1.2 करोड़ गरीब परिवारों को नकद सहायता उपलब्ध कराने के लिए चल रही है।
विज्ञापन
40 लाख गरीब परिवारों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा
इसके साथ ही इमरान खान ने कामयाब पाकिस्तान प्रोग्राम के तहत 40 लाख गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने का एलान भी किया। इसी योजना के तहत किसानों को भी कृषि कार्य के लिए पांच लाख रुपये के ब्याज रहित कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हर चयनित परिवार के एक व्यक्ति को आजीविका कमाने के लिए किसी कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
बदहाल अर्थव्यवस्था के बीच कहां से पैसा लाएंगे इमरान खान?
इमरान खान ने इतने बड़े राहत पैकेज का एलान तो कर दिया है लेकिन यह नहीं साफ हो सका है कि वह इतने पैसों की व्यवस्था कैसे करेंगे। बढ़ती महंगाई को रोकने में वह नाकाम रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के सरकारी खजाने पर भी बोझ बढ़ा है। अंदेशा इसका भी लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान का हमेशा साथ देता आया चीन इस पैकेज के लिए इमरान खान की मदद कर सकता है।