{"_id":"6177cce929dcb0667f5862f1","slug":"imran-khan-and-jinping-talked-on-the-phone-to-increasing-trade-and-strong-their-bilateral-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान और जिनपिंग ने की फोन पर बात, व्यापार बढ़ाने पर दिया जोर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान और जिनपिंग ने की फोन पर बात, व्यापार बढ़ाने पर दिया जोर
Tue, 26 Oct 2021 03:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:09 PM IST
सार
इमरान खान ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर वार्ता के दौरान चीन द्वारा कोविड-19 महामारी पर सफल नियंत्रण की प्रशंसा की।
विज्ञापन
XI Jinping and imran khan
- फोटो : thenational
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को फोन पर बात की। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और दूसरे चरण में व्यापार को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि इस पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सहमति व्यक्त की है।
कोरोना में मदद की सराहना
इमरान खान ने फोन पर वार्ता के दौरान चीन द्वारा कोविड-19 महामारी पर सफल नियंत्रण की प्रशंसा की। इसके अलावा पाकिस्तान के साथ कई विकासशील देशों को उपलब्ध कराई गई कोरोना वैक्सीन पर भी उन्होंने जिनपिंग का आभार व्यक्त किया।
इकोनॉमिक कॉरिडोर में चीनी निवेश का स्वागत
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने चीन-पाक इकोनॉमिक कॉरिडोर में चीनी निवेश का भी स्वागत किया। इस दौरान इमरान खान और जिनपिंग के बीच बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत सीपीईसी के हरित विकास को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।