फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan again targeted General Bajwa

Pakistan: इमरान ने फिर साधा जनरल बाजवा पर निशाना, कहा- उनकी सरकार को एक साजिश के तहत गिराया

Sun, 18 Dec 2022 04:27 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 04:27 AM IST
सार

पूर्व सेना प्रमुख की आलोचना करते हुए पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने दोहराया कि उनकी सरकार को एक साजिश के तहत गिराया गया और देश पर चोरों को थोपा गया।

विज्ञापन
Imran Khan again targeted General Bajwa
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने एक बार फिर जनरल बाजवा पर निशाना है। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टों के गिरोह को राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (एनआरओ) II के तहत क्लीन चिट मिली है। क्लीन चिट पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा द्वारा दी गई थी।

विज्ञापन


स्थानीय खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे सुलेमान शहबाज की घर वापसी 'राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (एनआरओ) दो' का हिस्सा थी। लंदन में चार साल से अधिक का निर्वासन समाप्त करने के बाद सुलेमान पाकिस्तान लौटने के लिए तैयार हैं। इसको उन्होंने कहा कि जनरल (सेवानिवृत्त) बाजवा ने भ्रष्टों के गिरोह को एनआरओ-द्वितीय प्रदान करके क्रूरता की है।
विज्ञापन


साथ ही पूर्व सेना प्रमुख की आलोचना करते हुए पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने दोहराया कि उनकी सरकार को एक साजिश के तहत गिराया गया और देश पर चोरों को थोपा गया। इमरान खान ने कहा कि सलमान शहबाज, जो मकसूद चपरासी मामले में फरार था, वह भी वापस आ गया है और हमें व्याख्यान दे रहा है, जबकि नवाज शरीफ लौटने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर के खिलाफ मामले खारिज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मानव समाज में न्याय शासन करता है, जबकि जानवरों के समाज में सत्ता का शासन होता है। एक दिन पहले अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी लाचारी पर दुख जताते हुए कहा था कि जब मैं सत्ता में था तो पूर्व सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने उनसे जवाबदेही पर नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed