फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan admitted that he failed to internationalize Kashmir issue

कश्मीर मुद्दा: आखिरकार इमरान ने मानी हार, वैश्विक नेताओं पर फोड़ा नाकामी का ठीकरा

Wed, 25 Sep 2019 04:03 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 25 Sep 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan admitted that he failed to internationalize Kashmir issue
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आखिरकार कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने में नाकाम रहने की बात कबूल ली। उन्होंने इसका ठीकरा विश्व के नेताओं के सिर पर फोड़ा। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों को हटाने के भारत सरकार के फैसले को पाक ने कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की नाकाम कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से निराश हूं। अगर 80 लाख यूरोपियन या यहूदी या सिर्फ 8 अमेरिकी ही कहीं फंसे होते तो क्या वैश्विक नेताओं का रवैया ऐसा होता?
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मोदी पर अब तक प्रतिबंध खत्म करने का कोई दबाव नहीं बनाया गया है, लेकिन हम उन पर दबाव बनाना जारी रखेंगे। 9 लाख से ज्यादा सेना कश्मीर में क्या कर रही है? एक बार कर्फ्यू खत्म हो गया तो न जाने वहां क्या होगा। आपको लगता है कश्मीरी चुपचाप बैठेंगे?

यह भी पढ़ें: जेनेवा में कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहे पाकिस्तान की इस तरह हुई 'अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती', देखें तस्वीरें

इमरान ने कहा कि दुनिया भारत को 130 करोड़ लोगों का बाजार होने के कारण प्राथमिकता देती है। लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। दुनिया के कश्मीर मु्द्दे पर न बोलने के पीछे भारत की आर्थिक स्थिति और वैश्विक प्रमुखता कारक हैं।

यूएनएचआरसी में मात खा चुका है पाक
जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक के दौरान भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान भारत के हाथों मात खा चुका है। कश्मीर पर प्रस्ताव लाने के लिए पाकिस्तान को जरुरी देशों का समर्थन तक नहीं मिल पाया। यहां तक कि इस्लामिक कोऑपरेशन आर्गनाइजेशन जिसका पाकिस्तान संस्थापक सदस्य है उसने भी कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ दिया।

यह भी पढ़ें: कश्मीर पर जंग की ढोल पीट रहा पाक, कुरैशी बोले- भारत के साथ कभी भी हो सकता है युद्ध

जब इमरान खान बोले- मैंने किसी से भीख नहीं मांगी

इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कश्मीर मामले में किसी से भीख नहीं मांगी। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सवाल किया कि भारत और अमेरिका की दोस्ती और राष्ट्रपति ट्रंप के रवैये से ऐसा नहीं लगा रहा कि वह कश्मीर पर पाकिस्तान की सुनेंगे तो ऐसे में आप आगे क्या करेंगे? 

इस पर इमरान खान ने कहा कि आपने क्या यह कहा कि मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से भीख मांगी है?' पत्रकार ने इसपर नहीं कहा तो पाक पीएम बोले कि ओह! थैक्स, मैंने किसी के सामने भीख नहीं मांगी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed