{"_id":"6331da8d1bfb295d3d13e53b","slug":"imran-khan-accuses-maryam-nawaz-of-hatching-plot-to-kill-him-through-religious-fanatic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान ने मरियम नवाज पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- वे रच रहीं मुझे मारने की साजिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान ने मरियम नवाज पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- वे रच रहीं मुझे मारने की साजिश
Mon, 26 Sep 2022 10:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:30 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मरियम नवाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मरियम नवाज उनके खिलाफ नफरत फैला रही हैं ताकि उनसे प्रेरित होकर कोई धार्मिक कट्टर उनकी हत्या कर दे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पर आरोप लगाया है। उन्होंने मरियम नवाज पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया। इमरान खान ने कहा कि वरिष्ठ राजनेता मरियम नवाज अपने साथियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ संप्रदायिकता और धार्मिक नफरत फैलाई है। ताकि धार्मिक रूप से कट्टर कोई व्यक्ति मेरी हत्या कर दे। उन्होंने लाहौर में संबोधन में यह बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी मरियम नवाज बेहद हताश हैं। वे चाहती हैं कि जल्दी से जल्दी तोशखाना विवाद मामले में पाकिस्तान चुनाव आयोग मुझे अयोग्य घोषित कर दे। उन्होंने कहा कि मैं मौत से नहीं डरता। किसी के जीने और मरना केवल अल्लाह के हाथ में है। वे ही इसे तय करते हैं कोई और इसमें कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस तरह का बयान दिया है। इससे पहले पिछले शनिवार को उन्होंने अपनी हत्या की साजिश की बात कही थी। उस समय वे लाहौर से 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाते हुए कहा था कि चार लोगों ने मुझे मारने के लिए बंद दरवाजों के पीछे फैसला किया था।
विज्ञापन
इससे पहले, मरियम नवाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इमरान खान पर निशाना साधा था। उन्होंने इमरान खान के दो कथित बयान और उनसे तुलना करने के लिए कुरान की कई आयतें अपलोड की थीं। साथ ही कहा था कि इमरान खान अपनी राजनीति के लिए धर्म का प्रयोग करते हैं। इसके साथ ही मरियम नवाज ने यह भी कहा कि वे अपने बयानों के जरिए देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और झूठे विमर्श को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने इमरान खान को शैतान बताते हुए अपील की थी कि अपने मज़हब और मुल्क को इस शैतान से बचाएं।