{"_id":"5d6ec05e8ebc3e013b283f0f","slug":"imran-government-s-condition-battered-pakistan-will-take-life-saving-medicine-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान सरकार की निकली हेकड़ी, भारत से लेगा जीवन रक्षक दवाइयां, पाकिस्तान के आवाम को बड़ी राहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान सरकार की निकली हेकड़ी, भारत से लेगा जीवन रक्षक दवाइयां, पाकिस्तान के आवाम को बड़ी राहत
Wed, 04 Sep 2019 01:04 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:04 AM IST
सार
- जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाया है पाकिस्तान
- पाकिस्तान ने तोड़ दिए थे भारत के साथ व्यापार संबंध, पड़ा भारी
- पाक सरकार ने भारत से जीवन रक्षक दवाओं के आयात को मंजूरी
विज्ञापन
Narendra Modi and Imran khan
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर मुद्दे पर तनाव के बावजूद पाकिस्तान सरकार ने भारत से जीवन रक्षक दवाओं के आयात को मंजूरी दे दी है। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार संबंध तोड़ दिए थे लेकिन यही कदम अब उसके नागरिकों पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद पाकिस्तान को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा। जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने वैधानिक नियामक आदेश जारी कर भारत से दवाओं के आयात और निर्यात की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पिछले 16 महीनों में भारत से 3.6 करोड़ डॉलर से अधिक के एंटी-रेबीज और एंटी-वेनम टीके आयात किए हैं। इससे पहले पाकिस्तान में इन दवाओं के लाले पड़ गए थे। पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में अस्पतालों में इन दवाओ की आपूर्ति शून्य होने लगी थी। भारत से जीवन रक्षक दवाएं आयात करने के बाद पाकिस्तान की आवाम बड़ी राहत महसूस करेगी।
विज्ञापन