{"_id":"5e25fadb8ebc3e4ad07c9ed2","slug":"imran-accuses-india-of-cross-border-attack-appeals-to-un-to-interfere","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान ने भारत पर सीमा पार से हमले के लगाए आरोप, यूएन से दखल की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान ने भारत पर सीमा पार से हमले के लगाए आरोप, यूएन से दखल की अपील
Tue, 21 Jan 2020 12:39 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर के सवाल पर संयुक्त राष्ट्र से दखलंदाजी करने की फिर अपील की है और भारत पर लगातार सीमा पार से हमले करने का आरोप लगाया है। इमरान खान ने ट्विटर के जरिए कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को बता देना चाहते हैं कि भारत नियंत्रण रेखा से लगातार सैनिक हमले कर रहा है और नागरिकों को अपना निशाना बना रहा है। पाकिस्तान इसे देखते हुए शांति से बैठा नहीं रह सकता। इमरान ने संयुक्त राष्ट्र से अधिकृत कश्मीर के भीतर भी दखल देने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले चीन ने भी भारत से कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की हाल ही में हुई बैठक में सदस्यों ने इमरान खान की अपील को गंभीरता से लिया था और अधिकृत कश्मीर और घाटी के हालात पर चर्चा की थी। हालांकि परिषद ने इस बारे में यही कहा था कि दोनों पक्षों को मिल बैठकर तनाव कम करने के रास्ते तलाशने चाहिए।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेन शुआंग ने साफ कहा कि सुरक्षा परिषद की बैठक में चीन ने ही भारत और पाकिस्तान के बीच के इस विवादित मसले पर चर्चा करने पर जोर दिया था और कहा था कि सुरक्षा परिषद अगर इस मसले को देखेगा तो इलाके के हालात सामान्य करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
चीन बार बार यह कह रहा है कि वह इलाके में शांति और स्थायित्व कायम करने में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा। हालांकि शुआन ने यहा भी कहा कि वह इस मामले में भारत की स्थिति को भी समझते हैं, लेकिन चीन ने सुरक्षा परिषद में सिर्फ अपना पक्ष रखा है। चीन ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वह बातचीत और आपसी भरोसे से इस मामले का जल्दी से जल्दी हल निकालें।