महाभियोग के प्रबंधकों ने अमेरिकी सीनेट के परीक्षण में डोनाल्ड ट्रंप को गवाही देने के लिए कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई आठ फरवरी से शुरू की जाएगी। दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे। महाभियोग के प्रबंधकों ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सीनेट के परीक्षण में गवाही देने के लिए कहा है।
#BREAKING #impeachment managers ask #DonaldTrump to testify in US Senate trial pic.twitter.com/ZbGckg4TDd
— AFP News Agency (@AFP) February 4, 2021विज्ञापन
ट्रंप के वकीलों ने महाभियोग की सुनवाई को बताया असंवैधानिक
वहीं डोनाल्ड ट्रंप के वकीलों ने कहा है कि उनके खिलाफ चल रही महाभियोग की प्रक्रिया असंवैधानिक है। ट्रंप की टीम ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि अब ट्रंप ‘राष्ट्रपति’ नहीं हैं, इसलिए इस तरह की कार्यवाही को निरस्त किया जाना चाहिए।
सीनेट में सुनवाई से पहले वकीलों ने प्रारंभिक प्रतिक्रिया में यह बात कही है। ट्रंप के वकीलों ने कहा कि महाभियोग असंवैधानिक है और ट्रंप पर प्रावधान लागू नहीं होते क्योंकि वह अब राष्ट्रपति नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘महाभियोग ऐसे व्यक्ति पर चलाया जाता है, जिसके पास इससे संबंधित पद हो। क्योंकि वह (ट्रंप) अब राष्ट्रपति नहीं हैं, इसलिए उनपर महाभियोग नहीं चलाया जा सकता।’
8 फरवरी से शुरू होगी महाभियोग प्रक्रिया
दो फरवरी को ट्रंप ने महाभियोग के लिए अपनी कानूनी टीम की घोषणा की थी। ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई आठ फरवरी से शुरू की जाएगी। दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप अमेरिकी इतिहास के पहले राष्ट्रपति होंगे। वहीं व्हाइट हाउस से विदा होने के बाद महाभियोग की कार्यवाही का सामना करने वाले ट्रंप ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं। चुनाव में हार के बाद सत्ता हस्तांतरण से पहले अमेरिका के संसद भवन पर ट्रंप समर्थकों के हमले को लेकर पूर्व राष्ट्रपति को महाभियोग का सामना करना पड़ रहा है।
मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस एल कैस्टर कर रहे टीम की अगुवाई
मशहूर वकील डेविड स्कोन और ब्रूस एल कैस्टर ट्रंप की टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इन दोनों ही वकीलों ने पिछले सप्ताह महाभियोग को असंवैधानिक बताया था। स्कोन ने कहा था, ‘अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और अमेरिका के संविधान का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है।’ वहीं कैस्टर ने कहा, ’45वें राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने को मैं सौभाग्य की बात समझता हूं। हमारे संविधान की मजबूती की ऐसी परीक्षा पहले कभी नहीं हुई।’
रिपब्लिकन सांसदों ने किया था महाभियोग का समर्थन
कैपिटल हिल में हिंसा को भड़काने के मामले में डेमोक्रेट सदस्यों के साथ ही 10 रिपब्लिकन सांसदों ने भी 13 जनवरी को ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही का समर्थन किया था। महाभियोग पर सुनवाई के लिए सीनेट में दो तिहाई मतों की जरूरत होगी। वर्तमान में सौ सीटों वाली सीनेट में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों दलों के 50-50 सदस्य हैं। दो तिहाई बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को रिपब्लिकन पार्टी के कम से कम 17 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।