{"_id":"60a821ee8ebc3e6c185a450c","slug":"imf-spokesman-gerry-rice-said-we-are-ready-to-strengthen-dialogue-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा- हम भारत से संवाद मजबूत करने के लिए हैं तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा- हम भारत से संवाद मजबूत करने के लिए हैं तैयार
Sat, 22 May 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 22 May 2021 02:41 AM IST
सार
- आईएमएफ में संचार विभाग के निदेशक राइस ने कहा, हम भारत के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आएगी
विज्ञापन
IMF
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा है कि संगठन भारत के साथ अपना संवाद मजबूत करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मानव त्रासदी इस बात की याद दिलाती है कि महामारी अब भी वैश्विक स्तर पर गंभीर खतरा बनी हुई है।
विज्ञापन
आईएमएफ में संचार विभाग के निदेशक राइस ने कहा, हम भारत के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, भारत वैश्विक रूप से एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है। हम जुलाई में भारत और विश्व अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि पूर्वानुमान में फिर सुधार करेंगे। राइस ने कहा, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए महामारी से लड़ने के लिए समन्वित नीति प्रतिक्रिया जारी रखना अहम होगा। इसमें टीकाकरण अभियान तेज करना शामिल है।
विज्ञापन