फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IMF says India needs to order 1 billion jabs to cover 60% of population

अनुमान: 60 फीसदी आबादी के लिए देश को 100 करोड़ टीकों की जरूरत, आईएमएफ ने कही यह बात

Sat, 22 May 2021 11:51 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 May 2021 11:51 AM IST
सार

कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में टीकाकरण केंद्र बंद पड़े हैं। राज्य सरकारें केंद्र से लगातार मांग कर रही है, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पिछले महीने के मुकाबले इस महीने टीकाकरण अभियान में भारी कमी आई है ।

विज्ञापन
IMF says India needs to order 1 billion jabs to cover 60% of population
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और टीकाकरण अभियान की सुस्त रफ्तार के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा कि इस वक्त भारत को 100 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक की जरूरत है। आईएमएफ ने एक प्रेस नोट के माध्यम से कहा भारत को अधिकांश लोगों को टीका लगाने और नई क्षमता में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 1 बिलियन कोविड वैक्सीन खुराक का आदेश देना चाहिए। बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी हो गई है। राज्य सरकारों ने टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


1 बिलियन वैक्सीन को ऑर्डर करने की जरूरत
आईएमएफ ने कहा कि 1 बिलियन वैक्सीन खुराक के आदेश के बाद भारत की 60 फीसदी आबादी वैक्सीनेट हो सकती है। साथ ही निवेशकों और फॉर्मा कंपनियों को भी फायदा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ और अर्थशास्त्री रुचिर अग्रवाल के बीच हुई बातचीत के आधार पर नोट जारी किया गया है। इसमें  भारत से केंद्रीय स्तर पर वैक्सीन खरीदने की अपील की गई है। साथ ही महामारी से निपटने के लिए पचास डॉलर बिलियन की बनाई गई तीन स्तरीय योजना पर भी चर्चा की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत में अभी दो फॉर्मा कंपनी ही कोविड वैक्सीन तैयार कर रही है। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन उपलब्ध है। हालांकि इसी महीने से रूस की स्पुतनिक वैक्सीन भी मरीजों को लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 करोड़ वैक्सीन राज्यों को भेजे गए
वहीं केंद्र की ओर से अभी तक राज्यों को 21 करोड़ टीके भेजे जा चुके हैं। वैक्सीन की पहली खुराक देश की 80 फीसदी आबादी ले चुकी है, लेकिन दूसरी खुराक के लिए उन्हें तय समय से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है। भारत की दोनों कंपनियां हर महीने 6 से 7 करोड़ वैक्सीन उत्पादन कर रही हैं। हालांकि कंपनियों के पास इससे ज्यादा उत्पादन करने की क्षमता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed