फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Illegal occupation of six acres of temple land in Hyderabad, Pakistan, Hindu community demonstrated

Pakistan: पाकिस्तान के हैदराबाद में मंदिर की छह एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, हिंदू समुदाय ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 Jun 2025 03:01 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: बशु जैन Updated Mon, 02 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों पर कब्जा किया जा रहा है। सिंध प्रांत के टांडो जाम कस्बे में 100 साल पुराने मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध में हिंदू समुदाय ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार से कब्जा हटवाने की मांग की। 

विज्ञापन
Illegal occupation of six acres of temple land in Hyderabad, Pakistan, Hindu community demonstrated
पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर अवैध कब्जा - फोटो : Freepik / अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में अब मंदिरों की जमीनों को निशाना बनाया जा रहा है। सिंध प्रांत के शहर में एक मंदिर की छह एकड़ जमीन पर कब्जे के विरोध में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। मूसा खातियान जिले के टांडो जाम शहर में महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी पाकिस्तान दलित इत्तेहाद (पाकिस्तान द्रविड़ गठबंधन) के आह्वान पर सड़क पर उतरे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान हिंदू समुदाय के नेता सीतल मेघवार ने बताया कि कुछ लोगों ने मूसा खातियान में शिव मंदिर शिवाला की जमीन पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। एक अन्य नेता राम सुंदर ने कहा कि मंदिर हमारे लिए पवित्र है और बिल्डरों ने मंदिर के आसपास की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिसमें समुदाय के लिए श्मशान घाट भी शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारतीय अमेरिकी छात्रा ने फलस्तीनियों के समर्थन में दिया भाषण, दीक्षांत समारोह में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सिंध के प्रभावशाली काश्खेली समुदाय से संबंधित बिल्डरों के खिलाफ सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की टांडो जाम प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन के साथ विरोध प्रदर्शन का समापन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिल्डरों ने शिव मंदिर तक जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया है। पीडीआई के प्रमुख शिवा काछी ने कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जमीन हड़पने वालों के राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है।


उन्होंने कहा कि अगर सरकार और स्थानीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो वे अगले चरण में हैदराबाद शहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे और न्याय के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

ये भी पढ़ें: लकड़ी के डिब्बों में रखकर रूस भेजे गए ड्रोन, यूक्रेन का ऑपरेशन स्पाइडर वेब ऐसे हुआ सफल

100 साल पुराना है मंदिर
सिंध प्रांत के टांडो जाम शहर के नजदीक बना मंदिर 100 साल पुराना है। शिव मंदिर और मंदिर के आसपास की करीब चार एकड़ जमीन का प्रबंधन एक समिति करती थी। मंदिर के पास ही हिंदुओं का अंतिम संस्कार स्थल भी है। यहां सालाना धार्मिक समारोह आयोजित किया जाता है। इलाके के हिंदू हर सोमवार को मंदिर में भजन गाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed