फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   If terrorism is rabid dog Pakistan is wild handler says TMC Abhishek Banerjee in Japan

Pakistan: 'अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता, तो पाकिस्तान उसका हैंडलर', जापान में बोले टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी

Sat, 24 May 2025 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 24 May 2025 03:01 PM IST
सार

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे जो आतंकी संगठन टीआरएफ है, वह लश्कर ए तैयबा का छद्म संगठन है और लश्कर ए तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा को आतंकी संगठनों की सूची से निकालने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
If terrorism is rabid dog Pakistan is wild handler says TMC Abhishek Banerjee in Japan
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर गए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को जापान में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता है तो पाकिस्तान उसका हैंडलर है। भारत सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों के दौरे पर भेजे हैं। इनका उद्देश्य सीमापार आतंकवाद पर पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करना है। 
विज्ञापन


'पाकिस्तान जिस भाषा को समझता, हमने उसमें ही जवाब देना सीख लिया है'
जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के पहले पड़ाव पर जापान पहुंचा था, जहां शनिवार को इस प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान टीएमसी सांसद ने कहा कि 'हम डरने वाले नहीं हैं और अब हमने वो भाषा सीख ली है, जिससे पाकिस्तान समझता है। अगर आतंकवाद एक पागल कुत्ता है तो पाकिस्तान उसका हैंडलर है। पूरी दुनिया को इस हैंडलर से निपटने के लिए एकजुट होना होगा, वरना यह और पागल कुत्तों को जन्म देता रहेगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UN: 'हम पर तीन युद्ध थोपकर पहले ही सिंधु जल समझौते का उल्लंघन कर चुका पाकिस्तान', भारत ने खोली पड़ोसी की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से आतंकवाद को लेकर जागरुकता बढ़ाने की अपील
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे जो आतंकी संगठन टीआरएफ है, वह लश्कर ए तैयबा का छद्म संगठन है और लश्कर ए तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा को आतंकी संगठनों की सूची से निकालने की कोशिश की थी। भारत के हवाई हमलों के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें हमले में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारी दिखाई दिए। तस्वीरें झूठ नहीं बोलती हैं और अब यह खुलकर सामने आ चुका है। टीएमसी सांसद ने भारतीय समुदाय के लोगों से अपील की कि वे आतंकवाद के मुद्दे पर जागरुकता बढ़ाएं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed