फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   If Pakistan stops refuge Taliban war will end in Afghanistan says US Senator

तालिबान को पाकिस्तान पनाह देना बंद कर दे तो अफगानिस्तान में खत्म हो जाएगा युद्ध: अमेरिकी सीनेटर

Wed, 11 Dec 2019 01:49 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 11 Dec 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
If Pakistan stops refuge Taliban war will end in Afghanistan says US Senator
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर (सांसद) ने कहा है कि यदि पाकिस्तान अपने देश में तालिबान को पनाह देना बंद कर दे तो अफगानिस्तान में जारी युद्ध कुछ ही सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि अमेरिका को अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने के लिए तालिबान के बजाय पाकिस्तान से बात करनी चाहिए।

विज्ञापन


ग्राहम ने सोमवार को ‘फॉक्स चैनल’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, मुझे लगता है कि हम तालिबान के साथ बातचीत करके गलती ही कर रहे हैं। क्योंकि मेरा मानना है कि हमें जो करना चाहिए वह है पाकिस्तान के साथ बातचीत। क्योंकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह बन चुका है। 
विज्ञापन


ऐसे में अगर पाकिस्तान तालिबान को उसके क्षेत्र में पनाह देना बंद कर दे तो अफगानिस्तान में कुछ सप्ताह के भीतर ही युद्ध समाप्त किया जा सकता है। सीनेटर लिंडसे ग्राहम का यह बयान अमेरिका तालिबान के  बीच उस वार्ता के बाद आया है जो कतर में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान ने रखे दो विकल्प

तालिबान के साथ कतर में चल रही अमेरिकी वार्ताकार के साथ बातचीत में तालिबानी नेताओं ने अफगानिस्तान में शांति के लिए दो विकल्प रखे हैं। पहले विकल्प में कहा गया है कि यदि अमेरिका उनके विरुद्ध अभियान रोक दे तो वे पूरी तरह से युद्ध खत्म करने को तैयार हैं। जबकि दूसरे विकल्प में कहा गया है कि अमेरिका जिन जगहों से अपनी सेना हटा लेगा वहां पर तालिबान हमले बंद कर देगा।


कई मामलों पर बनी सहमति

पाक अखबार डॉन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार शांति प्रक्रिया की अधिकांश बातों पर दोनों पक्षों में सहमति हो चुकी है। इसका एलान इस माह क्रिसमस या उसके बाद नए साल पर अमेरिका कर सकता है। हालांकि अभी अफगानिस्तान में कई जगहों से अमेरिकी सेना को हटाया जाना है लेकिन उसके लिए भी भरपूर समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed