फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IDF shares how Khamenei was killed in heart of Tehran

ईरान के दिल पर हमला: खामेनेई और उनके ठिकाने को कैसे बनाया गया निशाना? IDF ने जारी किया हमले का वीडियो

Sun, 01 Mar 2026 03:57 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव। Published by: Nirmal Kant Updated Sun, 01 Mar 2026 03:57 PM IST
सार

इस्राइली सेना आईडीएफ ने तेहरान में हमले का फुटेज जारी किया है। इसमें ईरान के रक्षा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया था। इन्ही हमलों में खामेनेई मार समेत ईरान के कई शीर्ष अधिकारी मारे गए थे।
 

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ओमान के तेल टैंकर पर ईरान का हमला, चपेट में आए 15 भारतीय; दुबई से हाइफा तक हमलों की दहशत


ये भी पढ़ें- भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग

विज्ञापन
IDF shares how Khamenei was killed in heart of Tehran
आईडीएफ ने जारी किया हमले का वीडियो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने रविवार को दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मध्य तेहरान में उनके नेतृत्व परिसर के भीतर मार गिराया गया। आईडीएप ने दावा किया कि यह कार्रवाई इस्राइल के खिलाफ दशकों से जारी आतंक के एक लंबे अध्याय का अंत है।  
विज्ञापन


खामेनेई को अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई में मार दिया गया। इसे 46 साल के धर्मशासन में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। वहीं, तेहरान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में तनाव और संघर्ष बढ़ गया है। 
विज्ञापन


आईडीएफ ने जारी किया हवाई हमले का वीडियो
अपने आधिकारिक बयान में आईडीएफ ने हमले की परिस्थितियों का विवरण दिया और कहा, वायु सेना सैन्य खुफिया की सटीक जानकारी के आधार पर और सैन्य खुफिया के सहयोग से मध्य तेहरान में उस नेतृत्व परिसर पर हमला किया, जहां खामेनेई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठहरे हुए थे। आईडीएफ ने इस परिसर पर हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इस्राइली सेना ने बयान में क्या कहा?
इस्राइली सेना ने खामेनेई को 1989 से ईरान के तथाकथित 'आतंकी शासन' का प्रमुख बताया था और उन पर इस्राइल व पश्चिमी देशों के खिलाफ चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उसने यह भी आरोप लगाया कि खामेनेई वर्षों तक ईरानी नागरिकों के दमन के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। 


ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, 10 लोगों की मौत; 30 घायल

आईडीएफ ने कहा, खामेनेई इस्राइल को खत्म करने की योजना के जनक और 'ईरानी ऑक्टोपस' के प्रमुख थे। उन्होंने अपने हाथ पूरे पश्चिम एशिया और इस्राइल की सीमाओं तक फैलाए, जिनका नेतृत्व आतंकी संगठन हिजबुल्ला कर रहा था। शासन के नेता (खामेनेई) इस्राइल पर आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार थे और दुनियाभर में कई नागरिकों के खून के जिम्मेदार थे। 

इससे पहले रविवार को आईडीएफ ने घोषणा की थी कि इस्राइली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पिछले 24 घंटों में ईरान में अलग-अलग जगहों पर 1,200 से अधिक हथियार गिराए हैं। इस्राइली सेना के मुताबिक, इस सैन्य अभियान में सैकड़ों ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और वायु रक्षा प्रणालियां शामिल थीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed