{"_id":"5c692041bdec227d9070ca93","slug":"icj-jadhav-will-hear-public-hearings-from-february-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव मामले में कल से सार्वजनिक सुनवाई करेगा आईसीजे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जाधव मामले में कल से सार्वजनिक सुनवाई करेगा आईसीजे
Sun, 17 Feb 2019 02:29 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, द हेग
भाषा, द हेग
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
kulbhushan jadhav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) द हेग में सोमवार से कुलभूषण जाधव के मामले में सार्वजनिक सुनवाई करेगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे।
विज्ञापन
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय विवादों को हल करने के लिए आईसीजे की स्थापना की गई थी ।
पाकिस्तानी सेना की अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोपों पर भारतीय नागरिक जाधव (48) को मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने इसके खिलाफ उसी साल मई में आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
आईसीजे की 10 सदस्यीय पीठ ने 18 मई 2017 में पाकिस्तान को मामले में न्यायिक निर्णय आने तक जाधव को सजा देने से रोक दिया था।
आईसीजे ने हेग में 18 से 21 फरवरी तक मामले में सार्वजनिक सुनवाई का समय तय किया है और मामले में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हरीश साल्वे के 18 फरवरी को पहले दलीलें पेश करने की संभावना है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिवक्ता खावर कुरैशी 19 फरवरी को देश की ओर से दलीलें पेश करेंगे। इसके बाद भारत 20 फरवरी को इस पर जवाब देगा जबकि इस्लामाबाद 21 फरवरी को अपनी आखिरी दलीलें पेश करेगा।
ऐसी उम्मीद है कि आईसीजे का फैसला 2019 की गर्मियों में आ सकता है।