फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IAF five mig-29 jets participate in egypt war game bright star with usa

IAF: मिस्त्र में होने वाले युद्धाभ्यास 'ब्राइट स्टार' में वायुसेना ने भेजे पांच मिग-29, ये देश भी होंगे शामिल

Sun, 27 Aug 2023 12:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Aug 2023 12:48 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना की स्पेशल फोर्स गरुड़ के कमांडों और स्वाड्रन 28,77,78 और 81 के जवान भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
IAF five mig-29 jets participate in egypt war game bright star with usa
मिग-29 जेट करेंगे युद्धाभ्यास में शिरकत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस्त्र में होने वाले युद्धाभ्यास ब्राइट स्टार में शामिल होने के लिए भारतीय वायुसेना ने अपने बेड़े में पांच मिग-29 फाइटर जेट भेजे हैं। इनके अलावा छह ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और अपनी स्पेशल फोर्सेज के जवान भी मिस्त्र भेजे गए हैं। 21 दिनों तक चलने वाला यह युद्धाभ्यास रविवार से शुरू हो गया है। यह युद्धाभ्यास काहिरा एयरबेस पर होगा और इसमें मिस्त्र के अलावा अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की सेनाएं शामिल हो रही हैं। 
विज्ञापन


स्पेशल फोर्सेज के जवान भी होंगे शामिल
गौरतलब है कि यह पहली बार है, जब इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना भी शामिल हो रही है। वायुसेना ने एक बयान में कहा है कि भारतीय बेड़े में 5 मिग-29 फाइटर जेट, दो आईएल-78, दो सी-130 और दो सी-17 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना की स्पेशल फोर्स गरुड़ के कमांडों और स्वाड्रन 28,77,78 और 81 के जवान भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा भारतीय सेना के 150 जवान भी भारतीय बेड़े का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


युद्धाभ्यास से मिलेगा ये फायदा
इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य संयुक्त संचालन के दौरान संयुक्त रूप से योजना बनाने और उसे लागू करने का अभ्यास किया जाएगा। इससे साझेदार देशों के साथ रणनीतिक संबंध बेहतर  करने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि भारत और मिस्त्र के संबंध हाल के समय में काफी  मजबूत हुए हैं। दोनों देश जहां मिलकर एयरो-इंजन का विकास कर रहे हैं। साथ ही भारतीय वायुसेना द्वारा मिस्त्र के पायलटों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। कुछ समय पहले मिस्त्र के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आए थे और बीते दिनों पीएम मोदी ने भी मिस्त्र का दौरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed