{"_id":"5c5a4f40bdec2211df4131d6","slug":"i-will-built-proper-wall-said-trump-in-a-state-of-the-union-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम से दोबारा मिलेंगे ट्रंप, अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का किया वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम से दोबारा मिलेंगे ट्रंप, अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने का किया वादा
Wed, 06 Feb 2019 08:36 AM IST
अल्पना शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अल्पना शर्मा
Updated Wed, 06 Feb 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- 'स्टेट ऑफ दि यूनियन' संबोधन में ट्रंप ने की वैध आव्रजकों की सराहना।
- कहा- किम के साथ रिश्ता अच्छा है। दोबारा 27 और 28 फरवरी को वियतनाम में मिलेंगे।
- ट्रंप ने चीन को बताया चोर, उसके फायदा उठाने के लिए अमेरिकी नेताओं पर लगाया दोष।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो :
ANI
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को अपना सालाना 'स्टेट ऑफ दि यूनियन' संबोधन कर रहे हैं। इन दौरान ट्रंप ने कहा कि अतीत में यहां बैठे बहुत से लोगों ने दीवार के लिए वोट दिया है, लेकिन एक उचित दीवार कभी नहीं बनी। मैं उसे बनवाऊंगा।
US President Donald Trump's State of the Union address at the US Capitol in Washington, DC: In the past, most of the people in this room voted for a wall, but the proper wall never got built. I will get it built. #SOTU pic.twitter.com/8SZ5AYtqNP
— ANI (@ANI) February 6, 2019
इस संबोधन में ट्रंप ने आव्रजन, राष्ट्रीय सुरक्षा, व्यापार और काफी बंटी हुई कांग्रेस (संसद) में एकता की जरूरत जैसे कई अहम मुद्दों पर जोर दिया। बता दें संबोधन के साथ ही राष्ट्रपति पद पर ट्रंप के पहले कार्यकाल का उत्तरार्द्ध शुरू होगा।
ट्रंप ने संबोधन में बदले, प्रतिरोध और प्रतिशोध की राजनीति को खारिज करने का आह्वान किया है। उन्होंने 'हास्यास्पद पक्षपातपूर्ण जांच' की आलोचना करते हुए कहा कि जहां शांति और कानून है वहां युद्ध और जांच का स्थान नहीं।
वैध आव्रजकों की सराहना
ट्रंप ने वैध आव्रजकों की सराहना करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि लोग अमेरिका आएं लेकिन उन्हें वैध तरीके से आना होगा।ट्रंप ने कहा कि अब कांग्रेस के लिए समय है कि दुनिया को दिखाए कि अमेरिका अवैध आव्रजन को खत्म करने और निर्दयी कोयोट्स, कार्टेल, ड्रग डीलर, और मानव तस्करों को व्यापार से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
किम के साथ अच्छा रिश्ता
ट्रंप ने संबोधन में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को लेकर कहा है कि अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। लेकिन मेरा किम के साथ रिश्ता अच्छा है। हम 27 और 28 फरवरी को वियतनाम में दोबारा मिलेंगे।लोगों को अपनी उपलब्धियां गिनाते हैं
इस सालाना 'स्टेट ऑफ दि यूनियन' संबोधन में राष्ट्रपति अमेरिकी संसद को संबोधित करते हैं। इसमें वह अगले साल के लिए अपना विधायी एजेंडा और राष्ट्रीय प्राथमिकताएं सामने रखते हैं और अमेरिका के लोगों को अपनी उपलब्धियां गिनाते हैं।अमेरिका में मंगलवार की रात (भारतीय समयानुसार बुधवार को सुबह 7:30 बजे) ट्रंप का यह संबोधन उनके द्वारा कांग्रेस के संयुक्त सत्र का तीसरा संबोधन है।
इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को 28 फरवरी 2017 को संबोधित किया था और इसे औपचारिक तौर पर 'स्टेट ऑफ दि यूनियन' संबोधन नहीं माना गया था। इस बार 'स्टेट ऑफ दि यूनियन' संबोधन का थीम 'महानता को चुनना' है।
चीन को बताया चोर
मैं चीन को ये साफ कर देना चाहता हूं कि हमारे उद्योगों को सालों तक लक्षित करने और हमारे बौद्धिक गुणों को चुराने के बाद, अमेरिकी नौकरियों और धन की चोरी का अंत हो गया है।इसलिए हमने हाल ही में चीनी सामान पर 250 बिलियन डॉलर का टैरिफ लगाया है। अब हमारे खजाने में अरबों-अरबों रुपये आ रहे हैं। लेकिन मैं हमारा फायदा उठाने के लिए चीन पर दोष नहीं लगाऊंगा, मैं अपने नेताओं और प्रतिनिधियों को इस संकट की अनुमति देने के लिए दोषी मानता हूं।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) February 6, 2019