India-Ukraine Ties: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात, सितंबर में दोनों नेता UNGA में करेंगे मुलाकात
India-Ukraine Ties: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कुछ देर पहले पीएम मोदी से बातचीत की है। उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। जेलेंस्की ने आगे बताया कि दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है, जिसमें यूक्रेन पर रूस के हमले और भारत की शांति बहाल करने की कोशिश शामिल है।
विस्तार
यह भी पढ़ें - Ukraine: ट्रंप-पुतिन मुलाकात पर जेलेंस्की की चेतावनी, कहा- यूक्रेन के बिना कोई भी शांति समझौता मृत समाधान होगा
जेलेंस्की ने पीएम मोदी को रूस के हमलों से कराया अवगत
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आगे कहा कि उन्होंने पीएम मोदी को रूस के हमलों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह रूसी सेना यूक्रेन के शहरों और गांवों को निशाना बना रही है। विशेष रूप से उन्होंने जापोरिजिया के बस स्टेशन पर हुए एक दिन पहले हुए हमले का जिक्र किया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला जानबूझकर एक सामान्य शहरी ढांचे पर किया गया, जबकि इस समय युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक संभावना मौजूद है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस युद्धविराम की इच्छा दिखाने के बजाय कब्जा और हत्याएं जारी रखने का संकेत दे रहा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत उनकी शांति बहाल करने की कोशिशों का समर्थन करता है और यह मानता है कि यूक्रेन से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान केवल यूक्रेन की भागीदारी के साथ होना चाहिए। उन्होंने अन्य वार्ताकार प्रारूपों को अप्रभावी बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास परिणाम नहीं देंगे। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों पर भी चर्चा की। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी ऊर्जा, विशेष रूप से तेल, के निर्यात को सीमित करना जरूरी है ताकि रूस की आर्थिक क्षमता घटाई जा सके और वह युद्ध जारी रखने के लिए वित्तपोषण न कर सके। उन्होंने कहा कि हर वह नेता, जिसके पास रूस पर प्रभाव डालने का अवसर है, उसे मास्को को सही संदेश भेजना चाहिए। दोनों नेताओं ने सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान व्यक्तिगत मुलाकात करने और परस्पर दौरों की योजना पर भी सहमति जताई।
I had a long conversation with the Prime Minister of India @narendramodi. We discussed in detail all important issues – both of our bilateral cooperation and the overall diplomatic situation. I am grateful to the Prime Minister for his warm words of support for our people.
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) August 11, 2025
I… pic.twitter.com/Lx9b3sMAbb
यह भी पढ़ें - US: 'यूक्रेन युद्ध खत्म करने में ट्रंप की मदद करें, अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें', US सीनेटर की भारत से अपील
द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने जताई प्रतिबद्धता
वहीं पीएम मोदी ने भी इस बातचीत को लेकर जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करके और हाल के घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर मुझे खुशी हुई। मैंने संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया। भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Glad to speak with President Zelenskyy and hear his perspectives on recent developments. I conveyed India’s consistent position on the need for an early and peaceful resolution of the conflict. India remains committed to making every possible contribution in this regard, as well…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 11, 2025
ट्रंप और पुतिन की मुलाकात से पहले चर्चा
बता दें कि दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली मुलाकात से पहले हुई है। दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाइट हाउस यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अलास्का आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। वहीं इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन अपनी जमीन को नहीं छोड़ेगा। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि रूस के साथ शांति समझौते में कुछ इलाकों की अदला-बदली शामिल हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.