{"_id":"68970bfbd2c80ff7590f653c","slug":"zelensky-s-warning-on-trump-putin-meeting-said-any-peace-agreement-without-ukraine-will-be-a-dead-solution-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: ट्रंप-पुतिन मुलाकात पर जेलेंस्की की चेतावनी, कहा- यूक्रेन के बिना कोई भी शांति समझौता मृत समाधान होगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: ट्रंप-पुतिन मुलाकात पर जेलेंस्की की चेतावनी, कहा- यूक्रेन के बिना कोई भी शांति समझौता मृत समाधान होगा
Sat, 09 Aug 2025 02:21 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:21 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे। इसे लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अलास्का में होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के बिना कोई भी शांति समझौता मृत समाधान माना जाएगा। 15 अगस्त को होने वाली ट्रंप और पुतिन की मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्धविराम को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है।
ट्रंप-पुतिन की मुलाकात को लेकर जेलेंस्की ने कहा कि संविधान में निहित यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। स्थायी शांति के लिए वार्ता में यूक्रेन की आवाज को भी शामिल किया जाना चाहिए। यूक्रेन रूस को उसके किए के लिए कोई पुरस्कार नहीं देगा। यूक्रेनी लोग अपनी जमीन पर रूस को कब्जा नहीं करने देने वाले हैं। जेलेंस्की ने कहा कि कोई भी समाधान जो यूक्रेन के बिना हो, वह शांति के खिलाफ भी है। इनसे कुछ हासिल नहीं होगा। ये बेजान समाधान हैं, ये कभी काम नहीं आएंगे।
ट्रंप ने किया मुलाकात का एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे। ट्रंप की इस घोषणा के बीच, मोर्चे पर लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों को कूटनीतिक हल की ज्यादा उम्मीद नहीं है। ट्रंप ने लगभग दो हफ्ते पहले पुतिन को बमबारी रोकने का अल्टीमेटम दिया था और धमकी दी थी कि अगर रूस पीछे नहीं हटता तो अतिरिक्त प्रतिबंध और रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाए जाएंगे। रूस की सेना धीरे-धीरे यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और शहरों पर लगातार हमले कर रही है। जबकि यूक्रेन एक शांति समझौते के लिए तैयार है। यूक्रेन की शर्त से है कि उसे सैन्य रूप से खोए हुए क्षेत्रों को पुनः वापस दिया जाए।
विज्ञापन
यूक्रेन को ये सता रहा है डर
यूक्रेन को डर है कि अगर अमेरिका और रूस अकेले में बातचीत करते हैं तो उसकी बात सुनी नहीं जाएगी। जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने कई यूरोपीय नेताओं से फोन पर बातचीत की, ताकि यूक्रेन को समर्थन मिलता रहे। यूरोपीय देशों ने रूस के हमले का विरोध करते हुए यूक्रेन को समर्थन देने का वादा किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन