{"_id":"5ded76618ebc3e1bea158d0e","slug":"i-am-israel-best-friend-in-the-white-house-says-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस में इस्राइल का सबसे अच्छा मित्र हूं मैं: डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
व्हाइट हाउस में इस्राइल का सबसे अच्छा मित्र हूं मैं: डोनाल्ड ट्रंप
Mon, 09 Dec 2019 03:47 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Dec 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर खुद को इस्राइल के सबसे करीब बताया है। ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में इस्राइल का उनसे अच्छा कोई और मित्र नहीं है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में अमेरिकी इस्राइली काउंसिल सम्मेलन में यहूदियों के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर अपने रिकॉर्ड को रेखांकित किया।
विज्ञापन
ट्रंप ने अपने संबोधन की शुरुआत में अमेरिकी विदेश नीति को बदलने, येरुशलम को इस्राइली राजधानी के तौर पर मान्यता देने और अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से स्थानांतरित करने के अपने फैसले का जिक्र किया। उन्होंने 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के अपने चुनाव अभियान में यह वादा किया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, ‘पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों ने दूतावास स्थानांतरित करने का वादा किया था, लेकिन मुझे लगता है कि उनका ऐसा करने का कभी कोई इरादा ही नहीं था। अन्य राष्ट्रपतियों के विपरीत मैंने अपना वादा पूरा किया।’
विज्ञापन