फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hydroxychloroquine or chloroquine may be dangerous for patients against the corona virus

'कोरोना वायरस के खिलाफ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से हो सकती है मरीजों की मौत'

Sat, 23 May 2020 01:55 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बॉस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बॉस्टन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hydroxychloroquine or chloroquine may be dangerous for patients against the corona virus
फाइल फोटो - फोटो : PTI

क्या मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन या क्लोरोक्वीन कोरोना वायरस को रोक सकती है? यह एक ऐसा सवाल है जो अक्सर आपके मन में आता होगा। दरअसल यह दवा अचानक से दुनियाभर में तब सुर्खियों में आ गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी मांग की थी। 

विज्ञापन


ऐसे में फिर से वही सवाल कि क्या यह कोविड-19 के खिलाफ लोगों की जान बचा सकती है? तो इसका अब तक कोई भी सीधा जवाब नहीं है। हालांकि, एक लाख लोगों पर किए गए एक नए शोध के मुताबिक कोरोना वायरस के खिलाफ इसके इस्तेमाल के बाद लोगों की मौत या दिल की धड़कन संबंधी समस्याएं देखने को मिली हैं।
विज्ञापन


जर्नल लैंसेट में शुक्रवार की रिपोर्ट में बताया गया है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन या क्लोरोक्वीन को लेकर किए गए शोध में छह महाद्वीपों के 671 अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोस्टन में ब्रिघम और महिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ मनदीप मेहरा ने एक अध्ययन में कहा, "कोरोना वायरस के खिलाफ इसका कोई फायदा नहीं है, बल्कि कई मामलों में इसके इस्तेमाल से मरीजों में नुकसान के संकेत भी देखे गए हैं।"


वहीं, वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में संक्रामक रोग प्रमुख डेविड एरोनॉफ ने कहा, "यह वास्तव में हमें कुछ हद तक विश्वास दिलाता है कि हमें कोविड-19 के इलाज में इन दवाओं से बड़े फायदे की संभावना नहीं है और संभवतः इससे नुकसान भी हो सकता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed