फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Husband takes love test of wife and jumping over a car

वीडियो: पति ने लिया पत्नी के प्यार का टेस्ट, कूद गया चलती गाड़ी के आगे

Sun, 17 Mar 2019 10:41 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 17 Mar 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Husband takes love test of wife and jumping over a car
यूट्यूब के वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चीन से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति सिर्फ इसलिए गाड़ी के आगे कूद गया ताकि वह ये जान सके कि उसकी पत्नी उसे प्यार करती है या नहीं। घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल वह खतरे से बाहर है। 


loader

व्यक्ति का नाम पैन है और वह अपनी पत्नी के साथ बीजिंग में रहता है। जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया है तो उसने कहा कि उसका ये मानना है कि अगर उसकी पत्नी उसे प्यार करती होगी तो वह उसे जरूर बचाएगी।

पैन ने कहा कि मैं चाहता था कि पत्नी मुझे खींच ले। मैं अपने लिए उसके प्यार का टेस्ट लेना चाहता था। वहीं पैन की पत्नी का कहना है कि उसने कई बार पति को खींचकर बचाया भी। लेकिन इस बार एक तेज रफ्तार गाड़ी उसे रौंदते हुए निकल गई।

घटना शहर के जिनजियांग प्रांत की है। करीब 40 मिनट तक चला ये घटनाक्रम ट्रैफिक के कैमरे में कैद हो गया है। इस घटना के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पति पत्नी बहस कर रहे हैं। उसी दौरान पति चलती गाड़ी के आगे बार बार कूदता है और पत्नी बचाने की कोशिश भी करती है। लेकिन आखिर में पत्नी बचा नहीं पाती पैन को तेज रफ्तार में आई गाड़ी रौंद जाती है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि पैन को सिर में चोट आई है और उसे सीने में कई प्रैक्चर भी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed