फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Husband not quarrel but loves deeply so wife reaches court to divorce in UAE

यूएई: पति झगड़ा नहीं करता बल्कि बेइंतहा प्यार करता है, तलाक लेने कोर्ट पहुंची पत्नी

Mon, 26 Aug 2019 02:57 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, फुजैरा
वर्ल्ड डेस्क, फुजैरा Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 26 Aug 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Husband not quarrel but loves deeply so wife reaches court to divorce in UAE
सांकेतिक तस्वीर
तलाक का अधिकतर कारण पति-पत्नी के बीच का झगड़ा बनता है लेकिन यूएई में इसके ठीक उलट एक मामला सामने आया है। यूएई की शरिया कोर्ट में झगड़ा न करने के कारण पत्नी ने पति से तलाक की अर्जी लगाई है।
विज्ञापन


यूएई के फुजैरा स्थित शरिया कोर्ट में की गई अपील में महिला ने कहा कि मेरा पति उसका पति शरीफ और नेकदिल है। उसने कभी ऐसा मौका दिया है, जिससे वह उदास हो।

महिला ने आगे लिखा कि मैं पति के इतने ज्यादा प्यार से परेशान हो गई हूं। वह घर की सफाई में भी मेरी मदद करता है। विवाह के बाद से उसने कभी भी ऊंची आवाज में बात नहीं की है। बल्कि हमेशा घर के काम करने में मदद करता है। 
विज्ञापन


तलाक के आवेदन में महिला ने लिखा कि पति के इस व्यवहार के कारण उसकी जिंदगी जहन्नुम बन गई है। मैं बहुत समय से पति से लड़ने की कोशिश कर रही हूं लेकिन वह कभी भी लड़ने का मौका नहीं देता बल्कि हमेशा अपनी नेकदिली और शराफत से उसे टाल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शरिया कोर्ट ने इस केस पर विचार करने से इनकार कर दिया है। वहीं पति ने कोर्ट से अर्जी खारिज करने की अपील की है। उसने कहा कि शादी को लेकर एक साल में यह राय बनाना उचित नहीं होगा। वहीं कोर्ट ने पति-पत्नी से आपसी सुलह करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed