फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hurricane Ian has become an extremely dangerous Category 4 storm as it approaches Florida west coast

Hurricane Ian: तूफान से एक करोड़ लोग प्रभावित, अब विकराल रूप में तब्दील 'इयान', फ्लोरिडा के तट के पास पहुंचा

Wed, 28 Sep 2022 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

तूफान ने क्यूबा में भी भारी तबाही मचाई थी। इयान ने 27 सितंबर को क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी थी। यह तूफान कैरेबियन समुद्र से उठा था।

विज्ञापन
Hurricane Ian has become an extremely dangerous Category 4 storm as it approaches Florida west coast
इयान तूफान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में पश्चिमी तट पर पहुंचे इयान तूफान ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यह श्रेणी तीन से श्रेणी चार के तूफान में तब्दील हो गया है। पूर्वानुमानकर्ताओं के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है। दरअसल, तूफान ने क्यूबा में भी भारी तबाही मचाई थी। इयान ने 27 सितंबर को क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी थी। यह तूफान कैरेबियन समुद्र से उठा था। अब यह अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले क्यूबा में तूफान के दौरान 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थीं। तेज हवा के साथ यहां बारिश भी हुई थी। इससे पूरे देश में बिजली गुल हो गई थी। बताया जा रहा है कि तूफान की वजह से अब तक करीब एक करोड़ का जीवन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

फ्लोरिडा में लोगों को अलर्ट कर दिया गया

Hurricane Ian has become an extremely dangerous Category 4 storm as it approaches Florida west coast
इयान तूफान - फोटो : Social Media
आशंका है कि इयान तूफान 1921 में आए टारपोन स्प्रिंग्स तूफान से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है। इसे देखते हुए फ्लोरिडा में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोरिडा में हफ्ते भर के लिए इमरजेंसी घोषित

Hurricane Ian has become an extremely dangerous Category 4 storm as it approaches Florida west coast
इायन तूफान - फोटो : Social Media
नेशनल हरिकेन सेंटर ने बताया कि क्यूबा में तूफान कैटेगरी तीन का था, जो फ्लोरिडा पहुंचते-पहुंचते कैटगरी चार का हो गया है। इस वजह से फ्लोरिडा में भारी बारिश हो सकती है। फ्लोरिडा में हफ्ते भर के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। तूफान का ज्यादा असर राजधानी टैम्पा और सेंट पीटर्सबर्ग में पड़ सकता है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित

Hurricane Ian has become an extremely dangerous Category 4 storm as it approaches Florida west coast
इयान तूफान - फोटो : Social Media

मियामी में यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने बताया कि ‘इयान’ की वजह से करीब 220 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। ‘इयान’ वर्तमान में नेपल्स, फ्लोरिडा से लगभग 125 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। यह 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते प्रांत के घनी आबादी वाले गल्फ कोस्ट के बोनिता बीच से ताम्पा बे के क्षेत्र के लिए संभावित खतरनाक तूफान की चेतावनी दी गई है। फ्लोरिडा प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के पास पहुंचने पर इस तूफान के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed