फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hurricane Hanna Lashes Texas Coast, a gust of winds at 145 kmph

अमेरिका में 'हन्ना' का विकराल रूप, 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

Mon, 27 Jul 2020 03:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कॉर्प्स क्रिस्टी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कॉर्प्स क्रिस्टी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Jul 2020 03:15 AM IST
सार

  • दक्षिण में करीब 130 मील दूर पोर्ट मैन्सफील्ड के उत्तर में करीब 15 मील पर दी दस्तक
  • अमेरिकी मौसम विभाग ने बताया 2020 का पहला अटलांटिक तूफान
  • टेक्सास में में मौसम का विकराल रूप, भारी बारिश और तेज हवाएं
  • कई जगहों पर पेड़ उखड़ने के साथ बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

विज्ञापन
Hurricane Hanna Lashes Texas Coast, a gust of winds at 145 kmph
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमेरिका में कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच टेक्सास में खाड़ी तट पर हन्ना तूफान के पहुंचने से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तेज बारिश हो रही है। कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा है। इस तूफान के कारण रियो वैली में तबाही का मंजर देखने को मिला और घाटी की सूरत बदल गई। कई जगह पेड़ उखड़ने के साथ कई नावों को भी नुकसान पहुंचा। तूफानी हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


2020 अटलांटिक तूफानी सत्र का पहला तूफान शनिवार को एक घंटे से भी कम समय में श्रेणी एक के तूफान के रूप में दो बार आया। सबसे पहले तूफान कॉर्प्स क्रिस्टी से दक्षिण में करीब 130 मील दूर पोर्ट मैन्सफील्ड के उत्तर में करीब 15 मील पर शाम करीब 5 बजे आया। इसके बाद यह पोर्ट मैन्सफील्ड के उत्तर-पश्चिमोत्तर में करीब 15 मील दूर पूर्वी केनेडी काउंटी में शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट पर दस्तक दी।
विज्ञापन


ब्राउन्सविले में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक क्रिस बिर्चफील्ड ने कहा कि निवासियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही तूफान के कारण 70 मील प्रति घंटे (115 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाओं के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है जिससे मौजूदा स्थितियां बिगड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हन्ना के कारण 15 से 30 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर 46 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। कॉर्प्स क्रिस्टी तट के निकट रहने वाली शेरी बोएहमी (67) ने कहा कि वह महामारी के कारण पहले से चिंतित थीं और तूफान ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। हन्ना से करीब तीन साल पहले हार्वे तूफान ने यहां तबाही मचाई थी। हार्वे के कारण 68 लोगों की मौत हो गई थी।

 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया ट्वीट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि उनका प्रशासन डगलस तूफान के साथ ही हन्ना तूफान पर भी नजर रख रहा है। डगलस तूफान प्रशांत महासागर में हवाई की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed