अमेरिका: बाइडन के बेटे ने कॉल गर्ल को किया 18 लाख का भुगतान, पहुंच गई थी सीक्रेट सर्विस! लैपटॉप से खुला राज
राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे ने एक कॉल गर्ल के संग होटल में रात बिताई, लेकिन इसकी कीमत उनके पिता को चुकानी पड़ी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन ने साल 2018 में एक कॉल गर्ल के साथ होटल में रात बिताई, लेकिन इसकी कीमत अनजाने ही सही लेकिन पिता जो को चुकानी पड़ी थी। हाल ही में यह दावा अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, जो बाइडन के बेटे हंटर ने मई, 2018 में एक यात्रा के दौरान हॉलीवुड के चेटो मारमोंट होटल में एक कॉल गर्ल के साथ रात बिताई थी। न्यूयॉर्क पोस्ट ने दस्तावेजों के आधार पर दावा किया कि हंटर ने अपनी पसंदीदा साइट एमराल्ड फैंटेसी गर्ल्स से खुद के लिए 'रूसी और हरी आंखों वाली कॉल गर्ल को चुना। उसके साथ होटल में रात बिताई। रिपोर्ट में महिला का नाम याना बताया गया है। हंटर ने बाद में अनजाने में अपने पिता के अकाउंट से ही भुगतान कर दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिता के अकांउट से पेमेंट करने का खुलासा हंटर के लैपटॉप से हुआ है। हंटर बाइडन के लैपटॉप में कई मैसेज, तस्वीरें और वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिली है। हंटर इस लैपटॉप को एक डायरी की तरह इस्तेमाल करते थे। लैपटॉप में हंटर बाइडन के ईमेल, निजी बातचीत की रिकॉर्डिंग, वित्तीय रिकॉर्ड, और खुद की सेल्फी थी। हंटर ने एक साल बाद इस लैपटॉप को मरम्मत के लिए दुकान पर दिया था, जिसके बाद वो इस भूल गए, जहां से अमेरिकी समाचार पत्र के हाथ ये सभी दस्तावेज लग गए।
आखिर कैसे पिता के अकांउट से हो गया पेमेंट...?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हंटर ने 24 मई 2018 को गुलनोरा नाम की एक महिला से संपर्क किया, जो एमराल्ड फैंटेसी गर्ल्स के लिए एक पंजीकृत एजेंट थी। उसे पैसे एक एप के जरिये पैसे भेजने की कोशिश की, लेकिन उसका कार्ड काम नहीं कर रहा था। ये दिक्कत सुबह तक बनी रही। उसने कई बार कोशिश की लेकिन पेमेंट नहीं हो पाया। लैपटॉप से प्राप्त रसीदों के अनुसार, पहले 8,000 डॉलर और फिर 2,000 डॉलर का भुगतान किया। फिर करीब सुबह के करीब 11 बजे एक बार फिर 3500 डॉलर, 8000 डॉलर और 3500 डॉलर के अलग-अलग बार में पेमेंट किया। कुल मिलाकर लगभग 25,000 डॉलर का एक घंटे से भी कम समय में भुगतान किया गया।
सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर ये हुआ कैसे? हंटर और उनके पिता जो बाइडन का वित्तीय लेनदेन एक-दूसरे से घुल मिल गया था। हंटर ने कॉल गर्ल को 25 हजार डॉलर यानी करीब 18 लाख रुपये का पेमेंट किया गया था। न्यूयॉर्क पोस्ट को हंटर के लैपटॉप से जो मैसेज के स्क्रीनशॉट मिले हैं। उसके मुताबिक हंटर रूसी महिला को अपना नाम रोब बताया। मैसेज में लिखा हुआ है, 'हाय, मेरा नाम रोब है. मैं चेटो मारमोंट में रह रहा हूं, क्या तुम अभी उपलब्ध हो?'
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद वेश्या ने हंटर को मैसेज कर भुगतान हो जाने की जानकारी दी। साथ ही यह भी लिखा कि जब फिर कभी आप मेरे साथ समय बिताना चाहें, तो वापस आ सकते हैं। बता दें कि अब याना का फोन नंबर अब बंद हो चुका है और एमराल्ड फैंटेसी गर्ल्स निष्क्रिय हो चुका है। याना के वकील क्रिस अर्मेंटा ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।