फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hundreds of women parade wearing saris in London earthquake in China world news update

World News: लंदन में सैकड़ों महिलाओं ने साड़ी पहनकर की परेड, चीन में भूकंप से 21 घायल 100 से अधिक इमारतें ढहीं

Mon, 07 Aug 2023 05:17 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 05:17 AM IST
सार

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के जश्न में रविवार को भारत के विभिन्न राज्यों की साड़ियों में लिपटीं सैकड़ों भारतीय मूल की महिलाओं ने लंदन की सड़कों पर परेड किया।

विज्ञापन
Hundreds of women parade wearing saris in London earthquake in China world news update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के जश्न में रविवार को भारत के विभिन्न राज्यों की साड़ियों में लिपटीं सैकड़ों भारतीय मूल की महिलाओं ने लंदन की सड़कों पर परेड किया। साड़ी वॉकथॉन का आयोजन ब्रिटिश महिला समूह की ओर से किया गया। ट्राफलगर स्क्वायर से शुरू हुई रंगारंग साड़ी परेड पार्लियामेंट स्क्वायर पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। भारत के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली 500 से अधिक महिलाओं ने इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष किया।  

विज्ञापन


चीन ने फिलीपीन की नौकाओं को पानी की बौछार कर रोका
 विवादित दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन के कब्जे वाले तट पर भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति करने वाली एक नाव को रोकने के लिए चीनी तट रक्षक जहाज ने पानी की तोप से आक्रामक बौछार की। सेकेंड थॉमस शोल में हुआ तनावपूर्ण टकराव चीन, फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई के बीच लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय संघर्षों में ताजा उबाल है। फिलीपीन के अनुसार, नौसेना के जवान दो चार्टर्ड आपूर्ति नौकाओं पर सवार होकर, फिलीपीन तट रक्षक जहाजों के साथ सेकेंड थॉमस की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक चीनी तट रक्षक जहाज आया और शक्तिशाली जल तोप का इस्तेमाल किया। एजेंसी
विज्ञापन


पूर्वी चीन में भूकंप से 21 घायल 100 से अधिक इमारतें ढहीं
पूर्वी चीन के कुछ हिस्सों में रविवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम 21 लोग घायल हो गए और 100 से अधिक इमारतें ढह गईं। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, शानदोंग प्रांत की पिंगयुआन काउंटी में रात दो बजकर 33 मिनट पर आए भूकंप के झटके बीजिंग, तियानजिन, हेनान और हेबेई प्रांत सहित उत्तरी चीन के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। पिंगयुआन बीजिंग से लगभग 345 किमी दक्षिण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पक्ष में रिपोर्टिंग के लिए चीन ने अखबार को दिए 1.30 लाख डॉलर
प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपने पक्ष में खबरें प्रकाशित कराने के लिए चीन ने सोलोमन द्वीप की एक समाचार कंपनी के अखबार 'द सोलोमन स्टार' को 1.30 लाख डॉलर की फंडिंग दी। द एशियन एज के अनुसार, पिछले साल सोलोमन द्वीप समूह ने चीन के साथ एक सुरक्षा समझौता किया था। इससे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और उनके सहयोगियों को चिंता में डाल दिया है।


इसके चलते क्षेत्र में चीनी सैन्य उपस्थिति की आशंका बढ़ गई है। सोलोमन द्वीप के पीएम ने 2019 में ताइवान पर बीजिंग के दावे को राजनयिक मान्यता दी थी। सोलोमन स्टार अखबार और पाओआ एफएम रेडियो स्टेशन ने जुलाई 2022 में चीनी दूतावास को फंडिंग का प्रस्ताव दिया था। इसमें चीन को सोलोमन द्वीप की ओर से बीजिंग को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed