फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hundreds of people rescued after Norway landslide 20 people missing

नार्वे में भूस्खलन से तबाही, जमींदोज हो गए कई मकान, 20 लोग लापता 

Thu, 31 Dec 2020 03:55 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 31 Dec 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of people rescued after Norway landslide 20 people missing
प्रतीकात्मक तस्वीर

नार्वे की राजधानी ओस्लो के उत्तर में एक छोटे से शहर गेजरडम में आए भूस्खलन के बाद बुधवार को 20 से अधिक लोग लापता हो गए। पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  लगभग 500 लोगों को शहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बुधवार की सुबह राजधानी ओस्लो से 25 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पहाड़ के खिसक जाने से कई घर तबाह हो गए। पहाड़ खिसकने से ये घर जमीन के भीतर समा गए। 

विज्ञापन


नार्वे पुलिस ने ट्वीट के जरिए कहा, कई घरों को भूस्खलन ने अपनी चपेट में ले लिया है। नार्वे के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेना आपातकाल के समय में घरों को खाली कराने में जुटी हैं। मीडिया ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र का आकार करीब 210,000 वर्ग मीटर था और लगभग 500 लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 लोग लापता थे।
विज्ञापन


पुलिस ने एक बयान में कहा, हमें नहीं पता कि ये लोग भूस्खलन क्षेत्र में फंसे हैं या नहीं। या तो वे छुट्टी पर हैं या फिर वे पुलिस से संपर्क करने में आने में असमर्थ हैं। पुलिस के अनुसार, भूस्खलन के बाद 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इसे एक प्राकृतिक आपदा बता रही है। चीफ ऑफ ऑपरेशन रोजर पीटरसन ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है। लोगों ने फोन पर बताया कि उनका पूरा घर ढह रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नार्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोल्बर्ग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए कहा, यह सब देखने के बाद दर्द महसूस होता है कि प्रकृति की ताकतों ने गेजरडम को कैसे तबाह कर दिया है। भूस्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाएं हर किसी को प्रभावित करती हैं।

बता दें कि नॉर्वे इस तरह की तबाही पहले भी देख चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed